न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : आशीष कुलकर्णी के आउट होने पर भड़के यूजर्स, शनमुखप्रिया पर फिर उठाए सवाल

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर यूजर्स को गुस्सा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 6:41:20

Indian Idol-12 : आशीष कुलकर्णी के आउट होने पर भड़के यूजर्स, शनमुखप्रिया पर फिर उठाए सवाल

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर यूजर्स को गुस्सा दिखाने का मौका मिल गया है। दरअसल रविवार रात शो में बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोंसले गेस्ट जज बनकर पहुंचीं। कंटेस्टेंट्स ने उनके सामने दमदार परफॉर्मेंस दी। इसके बाद एलिमिनेशन की घोषणा की गई। सिंगर आशीष कुलकर्णी बाहर हो गए। यह बात कई दर्शकों को हजम नहीं हुई।

यूजर्स ट्विटर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि आशीष को नहीं बल्कि शनमुखप्रिया को बाहर होना चाहिए था। इससे पहले सवाई भाट के सफर पर विराम लगने के बाद भी दर्शकों ने कहा था कि वो शो में आखिरी तक जाना डिजर्व करते थे। तब भी शनमुखप्रिया के लिए उल-जुलूल बातें कही गईं। एक एपिसोड में आए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने तो हौसला बढ़ाने के लिए जबरदस्त तरीके से शनमुखप्रिया को फेवर किया था।

फैंस ने लगाया शो के स्क्रिप्टेड होने का आरोप, देखें कमेंट्स

आशीष के एलिमिनेशन से निराश कई प्रशंसकों ने शो को 'स्क्रिप्टेड' होने के लिए नारा दिया। एक यूजर ने लिखा है कि आशीष कुलकर्णी, शनमुखप्रिया से बहुत बेहतर हैं लेकिन फिर भी जॉम्बी उन्हें वोट दे रहे हैं... मेरे लिए उन्हें (आशीष) टॉप 3 में होना चाहिए था। एक अन्य यूजर ने कहा है कि मेरे लिए तो यह 101 प्रतिशत अनफेयर एलिमिनेशन था। यह अब एक बस स्क्रिप्टेड और पक्षपात करने वाला शो बन गया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, अब तो पक्षपात करने के मामले में इस शो में सारी हदें पार हो गई हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि आशीष असल में इंडियन आइडल-12 की थीम के लिए परफेक्ट हैं। क्या शो के जज और निर्माता बहरे और अंधे हैं? एक यूजर ने लिखा कि यह शो दिन प्रति दिन और भी खराब होता जा रहा है और पक्षपात से भरा हुआ दिख रहा है। आशीष के एलिमिनेशन के बारे में जानकर असल में बहुत निराशा हुई... इसके बजाय और 3 प्रतिभागी हैं जिन्हें एलिमिनेट किया जाना चाहिए।

इन 6 में से किसी एक के सिर पर सजेगा ताज

शो के शुरू में टॉप-14 कंटेस्टेंट थे। अब जीत की रेस में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और निहाल तोरे रह गए हैं। इस हफ्ते अरुणिता सबसे ज्यादा वोट पाने वाली कंटेस्टेंट रहीं। इंडियन आइडल-12 के ओरिजिनल जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी थे। बाद में शो के लंबे खिंचने और अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते नेहा और विशाल इससे अलग हो गए। फिलहाल हिमेश, संगीतकार अनु मलिक और गायिका सोनू कक्कड़ जज की भूमिका निभा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर