Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने एली अवराम के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप, कियारा-सिद्धार्थ जल्द ही दे सकते हैं खुशखबरी

कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर आशीष चंचलानी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आशीष को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 8:17:09

2 News : इन्होंने एली अवराम के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप, कियारा-सिद्धार्थ जल्द ही दे सकते हैं खुशखबरी

कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर आशीष चंचलानी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आशीष को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि वो एक्ट्रेस व मॉडल एली अवराम को डेट कर रहे हैं। अब आशीष ने एली के संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर रिश्ते पर मोहर लगा दी है। फोटो में वो एली को अपनी गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। आशीष ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “फाइनली।” हालांकि आशीष ने चीजें पूरी तरह से साफ नहीं कीं। ऐसे में इस पोस्ट को देख जहां कुछ लोग काफी खुश दिख रहे हैं, वहीं कुछ लोग कनफ्यूज नजर आ रहे हैं।

वे आशीष से जानना चाह रहे हैं कि क्या उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। आशीष की पोस्ट पर एक्टर नील नितिन मुकेश ने हार्ट इमोजी शेयर कर रिएक्शन दी है। एक्टर पुलकित सम्राट ने लिखा, “बधाई हो।” पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में चल रहीं आरजे महवश ने लिखा, “मैं जो अभी भी 'आखिरकार' के बाद के वाक्य का इंतजार कर रही हूं, शरारत हुई तो, इसे अभी होने दो।” बता दें आशीष व एली को फरवरी में आयोजित एले लिस्ट 2025 इवेंट में साथ देखा गया था। आशीष को फनी वीडियो और पैरोडी के लिए जाना जाता है।

आशीष ने अपने इस हुनर की बदौलत सोशल मीडिया पर खूब नाम कमाया है। इसके अलावा आशीष अब एक्टिंग करते हुए भी नजर आते हैं। उन्होंने कई बड़े सेलेब्स के साथ काम किया है। जल्द ही उनकी हॉरर और कॉमेडी वेब सीरीज ‘एकाकी’ रिलीज होने वाली है। दूसरी ओर एली अवराम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें ‘किस किसको प्यार करूं’ में कपिल शर्मा के संग रोमांस करते देखा गया था। एली पिछले दिनों 'बी हैप्पी' मूवी में नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2023 में 'गणपथ' और साल 2022 में 'गुडबॉय' में दिखी थीं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्लीनिक के बाहर किया गया स्पॉट

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में कियारा को मुंबई के एक मेडिकल क्लीनिक के बाहर ससुराल वालों और सिद्धार्थ के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद गुडन्यूज की अटकलें और तेज हो गई हैं। कपल को आज शनिवार (12 जुलाई) को क्लीनिक के बाहर देखा गया। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, लेकिन कियारा की थोड़ी नर्वस आंखें उनके भावनात्मक मूड को बयां कर रही थीं। सिद्धार्थ हमेशा की तरह शांत और केयरिंग नजर आए।

कियारा ने बेबी बंप को छिपाने की कोशिश की और मीडिया कैमरों से बचते हुए क्लीनिक के अंदर चली गईं। हालांकि कोई भी उनका बेबी बंप साफ तौर पर नहीं देख पाया, लेकिन फैंस ने उनकी बॉडी लैंग्वेज और मूवमेंट्स से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते कियारा को एक क्लीनिक में जाते हुए देखा गया था, जिससे ये चर्चा और भी तेज हो गई कि शायद उनकी डिलीवरी डेट नजदीक है। अभी तक कपल की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फैंस सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कपल गुडन्यूज सार्वजनिक करेंगे। कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। उनकी कैमिस्ट्री ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, हर जगह फैंस को दीवाना बना देती है। दोनों ने ‘शेरशाह’ में साथ काम किया था और फिल्म हिट रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका