न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Cruise Drugs Case: दलीलों के बीच कम पड़ गया वक्त, अब 20 अक्टूबर को होगा आर्यन की बेल पर फैसला

ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। तमाम जतन करने के बावजूद भी आर्यन खान को आज जमानत नहीं मिल पाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 6:38:55

Cruise Drugs Case: दलीलों के बीच कम पड़ गया वक्त, अब 20 अक्टूबर को होगा आर्यन की बेल पर फैसला

ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। तमाम जतन करने के बावजूद भी आर्यन खान को आज जमानत नहीं मिल पाई। 2 दिनों तक कोर्ट में आर्यन खान के वकील और एनसीबी के वकील की तरफ से दलीलें रखी गईं। लेकिन ये दलीलें इतनी लंबी चली कि समय कम पड़ गया। इस वजह से जज ने फैसला सुरक्षित रखा और आज भी आर्यन की जमानत पर फैसला नहीं आ सका। अब इस मामले की सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी।

एनबीसी ने कही ये बात

आर्यन खान की बेल का एनसीबी ने पुरजोर विरोध किया। एनसीबी ने अपनी तरफ से मजबूत दलीलें पेश कीं। ड्रग्स चैट, इंटरनेशनल ड्रग पेडलर संग कनेक्शन और ड्रग ट्रैफिकिंग जैसे कई गंभीर आरोप आर्यन खान पर लगाए गए।

एनसीबी के वकील ने आर्यन खान समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत होने की बात कही। ये भी कहा कि अगर आरोपियों में से किसी को भी जमानत मिली तो केस के गवाहों, सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो सकती है।

एनसीबी ने विदेशी लिंक होने की वजह से MEA से संपर्क करने की बात भी की है। एनसीबी ने अपनी दलील में किसी बड़ी साजिश का अंदेशा जताया है और कहा कि साजिश में सीधे सबूत मिलना जरूरी नहीं है।

एनसीबी ने ये भी कहा कि आर्यन खान ने भले ही ड्रग्स नहीं लिया था और उनके पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुई थी, लेकिन उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के पास जो ड्रग्स मिला था उसका आर्यन खान ही सेवन करने वाले थे।

आर्यन खान के बचाव में वकील ने कही ये बात

कोर्ट में आर्यन खान के वकील ने एनसीबी की उन दलीलों को गलत और बेबुनियाद बताया जिसमें आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल होने की बात कही गई थी। जिन व्हाट्स एप चैट का हवाला देते हुए एनसीबी ने आर्यन पर साजिश करने का आरोप लगाया है। उसके जवाब में वकील देसाई ने कहा कि आजकल के बच्चों की भाषा और इंग्लिश काफी अलग है। उनकी बातें जरूरी एजेंसी को संदेहजनक लग सकती हैं।

आर्यन खान के वकील ने कहा, 'आर्यन खान के वो चैट्स काफी पुराने थे। आर्यन काफी समय से विदेश में थे। वहां पर कई चीजें वैध हैं जो यहां अवैध हैं। आर्यन खान के वकील ने कहा कि एजेंसी अपनी जांच जारी रख सकती है लेकिन उन्हें विदेशी लिंक को खंगालना है इसके लिए आर्यन को बेल लेने से रोकना जायज नहीं है।'

गौरतलब है कि आर्यन खान को तीन अक्टूबर को गोव जा रही क्रूज शिप पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस समय वह न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा गया है। मजिस्ट्रेट की अदालत से पिछले सप्ताह जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने विशेष न्यायाधीश की अदालत मे याचिका की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत