न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग केस : पार्टी में शामिल नहीं होना चाहते थे आर्यन खान, जबरदस्ती ले गया दोस्त; NCB की कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

एनसीबी ने 11 तारीख तक और हिरासत की मांग की गई थी। बताया जा रहा है कि आर्यन के फोन से पिक्चर्स चैट के रूप में कई लिंक्स मिले हैं, जो इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग की ओर इशारा करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 11:59:45

ड्रग केस : पार्टी में शामिल नहीं होना चाहते थे आर्यन खान, जबरदस्ती ले गया दोस्त; NCB की कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

ड्रग्स केस (Mumbai Drug Bust) में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया है। एनसीबी ने आर्यन की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी जिसपर किला कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। आर्यन 3 दिनों तक कस्टडी में रहेंगे। आर्यन का केस वकील सतीश मानश‍िंदे देख रहे थे। एनसीबी ने अदालत ने 11 दिन की कस्टडी की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान शाहरुख के मैनेजर और उनके गार्ड कोर्ट में ही मौजूद थे। एनसीबी रिमांड में कहा गया था कि आर्यन खान के फोन में तस्वीरों के रूप में चौंकाने वाली आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। एनसीबी ने 11 तारीख तक और हिरासत की मांग की गई थी। बताया जा रहा है कि आर्यन के फोन से पिक्चर्स चैट के रूप में कई लिंक्स मिले हैं, जो इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग की ओर इशारा करते हैं।

वहीं, इन सब बातों के बीच यह चर्चा हो रही है कि क्या आर्यन को एक ट्रैप के तहत फंसाया गया। दरअसल, यह सवाल इसलिए उठ रहे है क्योंकि जब क्रूज पर NCB ने रेड मारी तो उस पर स्टाफ समेत 1000 लोग पार्टी कर रहे थे। NCB ने इस मामले में केवल 8 लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें से सिर्फ 3 लोगों की गिरफ्तारी रविवार सुबह दिखाई गई। इनमें आर्यन, मुनमुन और अरबाज शामिल थे। बाकी 5 को देर शाम गिरफ्तार बताया गया। वहीं, आर्यन को लेकर एक और चौकाने वाली बता सामने आई है। आर्यन पार्टी में शामिल नहीं होना चाहते थे, लेकिन एक करीबी दोस्त के दबाव के चलते वे पार्टी में गए। इसके अलावा NCB ने क्रूज पर सवार अन्य लोगों को बिना मेडिकल कराए क्लीन चिट दे दी। इस पर भी सवाल उठ रहे है।

NCB को आर्यन के क्रूज पर जाने की पहले से थी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार यह बात भी सामने आ रही है कि NCB को यह जानकारी पहले से थी कि आर्यन क्रूज पर जाने वाले हैं, यह जानकारी उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त को दी थी। माना जा रहा है कि इसी दोस्त की वजह से यह बात लीक हुई है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि आर्यन अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की शूटिंग में बिजी थे और इस पार्टी में शामिल नहीं होना चाहते थे, लेकिन उनके दोस्त ने जबरदस्ती दबाव बनाकर उन्हें यहां बुलाया था।

क्रूज पर 1000 से ज्यादा लोग सवार थे, लेकिन NCB को पुख्ता जानकारी थी कि शिप के एक हिस्से में रेव पार्टी हो रही है। यानी आर्यन के संपर्क में रहने वाले किसी व्यक्ति ने यह जानकारी लीक की थी।

इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि आर्यन खान के नाम से क्रूज पर कोई कमरा बुक नहीं किया गया था, लेकिन आयोजकों ने आर्यन और अरबाज मर्चेंट के लिए अलग-अलग कॉम्प्लिमेंट्री रूम बनाए थे। जब वे उस कमरे में जा रहे थे, तभी अचानक NCB के अधिकारी उनके सामने आ गए और अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद दोनों की तलाशी ली गई तो आर्यन के पास से कुछ नहीं मिला लेकिन अरबाज मर्चेंट के जूतों में चरस पाउडर मिला। इसके बाद आंखों के लेंस वाले एक बॉक्स से भी कुछ ड्रग्स बरामद हुई। माना जा रहा है कि यह आर्यन का ही लेंस था।

आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत को बताया था कि उनके क्लाइंट को आयोजकों ने बुलाया था। उनके पास क्रूज का टिकट भी नहीं था। उनके पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा चुकी है। उसमें भी कुछ नहीं मिला। हालाकि, NCB के अधिकारियों का कहना है कि दोनों के मोबाइल जांच के दौरान कुछ चैट्स सामने आईं। इसमें दोनों हशीश लेने की बात कर रहे थे। इसके बाद NCB ने आर्यन का जवाब ऑन कैमरा रिकॉर्ड कर लिया है। इसमें उन्होंने यही कहानी एजेंसी के अधिकारियों को बताई है। सूत्रों के मुताबिक NCB को यह भी पता चला है कि आर्यन और अरबाज लगातार ड्रग तस्करों के संपर्क में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?