न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रतीक के सरनेम बदलने पर आर्य बब्बर ने दी यह रिएक्शन, रमजान पर पत्नी के साथ व्रत रखते हैं सचिन

एक्टर व लीडर राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने पिछले महीने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 12:18:57

2 News : प्रतीक के सरनेम बदलने पर आर्य बब्बर ने दी यह रिएक्शन, रमजान पर पत्नी के साथ व्रत रखते हैं सचिन

एक्टर व लीडर राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने पिछले महीने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ शादी कर ली। प्रतीक ने शादी में अपने पिता को आमंत्रित नहीं किया। इसके बाद हाल ही प्रतीक ने अपना सरनेम बदलकर ‘प्रतीक स्मिता पाटिल’ रख लिया है। इससे प्रतीक और उनके पिता के बीच का विवाद और ज्यादा जगजाहिर हो गया है। प्रतीक ने अपनी मां के नाम और लीगेसी से जुड़े रहने की इच्छा पर जोर दिया है। इस बीच प्रतीक के सौतेले भाई आर्य बब्बर ने रिएक्शन दी है।

आर्य ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि स्मिता मेरी भी मां हैं और यह प्रतीक पर निर्भर करता है कि वह कौन सा सरनेम रखना चाहते हैं या छोड़ना चाहते हैं। नाम बदलने से किसी की पहचान नहीं बदलती। अगर मैं अपना नाम आर्य बब्बर से बदलकर सिर्फ आर्य या राजेश रख भी लूं, तो भी मैं अपने कोर में बब्बर ही रहूंगा। नाम बदलने के बावजूद किसी का अस्तित्व और पहचान नहीं बदलती है। आप अपना नाम बदल सकते हैं, वजूद नहीं। रहूंगा तो बब्बर ही क्योंकि वजूद मेरा वो ही है, आप वो कैसे चेंज कर सकते हो।

हम एक परिवार हैं जो लोगों की नजरों में है तो बोला तो जाएगा ना। हम वास्तव में इसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं या कर सकते हैं। हमें इसके बारे में ठीक होना होगा। ये चीजें इंडस्ट्री में होने का एक हिस्सा हैं। एट द एंड हम पब्लिक प्रॉपर्टी हैं। जब आर्य से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि पारिवारिक मुद्दों को लोगों की नजरों में उछालने के बजाय निजी रखा जाना चाहिए था, तो आर्य ने जवाब दिया, “यह ठीक है। ये लाइफ का एक हिस्सा है। हम वास्तव में इसकी मदद नहीं कर सकते। ऐसी चीजों के बारे में इतना ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। जियो और मस्त रहो। बता दें राज बब्बर की पहली शादी नादिरा के साथ हुई थी। उनके बेटा आर्य और बेटी जूही बब्बर हैं।

arya babbar,actor arya babbar,prateik babbar,actor prateik babbar,arya prateik,raj babbar,smita patil,nadira babbar,sachin tyagi,actor sachin tyagi,rakshanda khan,sachin rakshanda,ramadan

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर सचिन त्यागी की रक्षंदा खान से हुई है शादी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर सचिन त्यागी भी पूरे रमजान 30 दिन तक फास्ट रखते हैं। इसके पीछे की वजह हैं उनकी पत्नी एक्ट्रेस रक्षंदा खान। सचिन ने पत्नी के इस्लाम धर्म के लिए हदीस भी पढ़ी है। सचिन ने टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में कहा कि कितना मुश्किल होता है मुंबई के वातावरण में फास्ट रखना। बहुत आश्चर्य होता था पहले। सोचता था कि कैसे 30 दिन तक ऐसा कर सकता है कोई। अब तो मेरे घर में ही होता है। अब उनके साथ कभी-कभी मुझसे भी नहीं रहा जाता।

आप जो करने लगो और जो मन से करने लगो, प्यार और विश्वास के साथ सब हो जाता है। जब रक्षंदा के साथ मेरा राब्ता हुआ तो मैं जानना चाहता था कि इस्लाम है क्या तो मैंने हदीस पढ़ी। सच में यह है क्या। तो उसके 3000 पॉइंट्स थे और मैंने शायद 1200-1400 पॉइंट्स पढ़ने की कोशिश की। तो समझने की कोशिश की। अब मुझे औरों का तो पता नहीं है पर मुझे ऐसा लगता है कि सब अपने-अपने तरीके से ढूंढ रहे हैं।

बात तो सब एक ही कह रहे हैं, कहीं ऐसा तो नहीं सुना है कि कोई बोल रहा है 2-3 भगवान है या गॉड है, एक ही बोल रहे हैं सब लोग। वो कैसे मिलेगा, वो भी मन को पवित्र करके मिलेगा। अच्छा इंसान बनकर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सचिन साल 2016 से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी