1980 के दौर में जब टीवी पर रामानंद सागर की रामायण प्रसारित हुई थी, तब इसने भारतीय दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। श्रीराम बने अरुण गोविल और माता सीता बनी दीपिका चिखलिया को दर्शकों ने सिर आंखों पर बैठा लिया था। उस जमाने में जब भी ये दोनों कहीं साथ नजर आते थे, लोग श्रद्धा से उनके चरण छूने लगते थे। दिलचस्प बात यह है कि रामायण से पहले ही ये जोड़ी रामानंद सागर के ही विक्रम और बेताल में साथ नजर आ चुकी थी। वहीं से इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शकों ने नोटिस किया और फिर रामायण ने तो जैसे इनकी जोड़ी को अमर कर दिया।
जब ‘राम-सीता’ दिखे नए जमाने में...
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक साथ दिखाई दे रहे हैं – लेकिन इस बार बिल्कुल मॉर्डर्न अवतार में। वीडियो किसी पुरानी फिल्म की शूटिंग का बताया जा रहा है, जिसमें दीपिका साड़ी में और चश्मा पहने हुए हैं, जबकि अरुण सूट में हैं। दोनों मोमबत्तियों की रोशनी में एक-दूसरे की बाहों में थामे डांस की रिहर्सल कर रहे हैं। उनकी मुस्कान, आंखों की बात और सहजता इस वीडियो को खास बना देती है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे समय थम गया हो और 90 का दशक फिर से लौट आया हो।














