न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, ‘देवदास-लगान’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के सेट किए थे डिजाइन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) ने बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 12:34:54

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, ‘देवदास-लगान’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के सेट किए थे डिजाइन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) ने बुधवार तड़के 4 बजे के करीब मौत को गले गला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन ने करजत के एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र 58 साल थी। नितिन ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों के सेट डिजाइन किए हैं। खालापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर रायगढ़ के एसपी का बयान शेयर किया है। एसपी ने कहा कि नितिन का शव हमें करजत में स्टूडियो में लटका मिला। सेट पर काम करने वाले वर्कर ने उनकी मौत की सूचना दी थी। महाराष्ट्र के MLA महेश बाल्दी ने बताया कि नितिन पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। एक-डेढ़ महीने पहले जब उनसे मेरी मुलाकात हुई थी, तब उन्होंने बताया था। नितिन ने वहीं के लोकल लोगों को काम दिया था।

इससे ही हमें पता चला कि वे पैसों को लेकर परेशान थे। नितिन ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम’ से लेकर ‘देवदास’ जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का सेट भी उन्होंने ही डिजाइन किया था।

art director nitin chandrakant desai,nitin chandrakant desai,nitin desai suicide,devdas movie,nitin desai death

इन 4 फिल्मों के लिए मिला नेशनल अवार्ड

वे चार दफा राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हुए। उन्हें पहला नेशनल अवार्ड साल 1999 में आई फिल्म 'डॉ बाबासाहेब अंबेडकर', फिर दूसरा 'हम दिल दे चुके सनम' और तीसरा 'लगान' और चौथा 'देवदास' के लिए मिला था। नितिन ने न केवल प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया बल्कि कई फिल्मों में एक्टिंग भी की और डायरेक्शन भी किया। उन्होंने 'हम सब एक हैं', 'दाउद: फन ऑन द रन' व 'हेलो जय हिंद' जैसे कुछ प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग की थी।साल 2011 में आई फिल्म ‘हेलो जय हिंद' को उन्होंने डायरेक्ट भी किया था।

फिर उन्होंने साल 2012 में आई मराठी फिल्म 'अजींथा' का डायरेक्शन संभाला था। वे साल 1989 से फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आ रहे थे। 'परिंदा', 'आ गले लग जा', 'अकेले हम अकेले तुम', 'विजेता', 'दिलजले', 'माचिस', 'लगान', 'इश्क', 'जंग', 'मिशन कश्मीर', 'वन 2 का 4', 'राजू चाचा', 'मुन्नाभाई MBBS', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'दोस्ताना', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो', 'देवदास', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'पानीपत' से लेकर 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने आर्ट डायरेक्टर का काम संभाला था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश