न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरशद की फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ का ट्रेलर रिलीज, पिता की मौत के बाद मलाइका ने शेयर की पहली पोस्ट

एक्टर अरशद वारसी की फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले आज मंगलवार (1 अक्टूबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Oct 2024 7:58:56

2 News : अरशद की फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ का ट्रेलर रिलीज, पिता की मौत के बाद मलाइका ने शेयर की पहली पोस्ट

एक्टर अरशद वारसी की फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले आज मंगलवार (1 अक्टूबर) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि ये कहानी साल 1975 की है। अरशद अपने परिवार संग पंजाब में रहते हैं। एक नॉर्मल लाइफ जीते हैं। एक्ट्रेस मेहर विज पर उनका दिल आ जाता है लेकिन तभी उनकी जिंदगी बदल जाती है। उग्रवादियों ने हिंदुओं को पंजाब छोड़ने की धमकी दी। तब अरशद ने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया।

फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक सक्सेना ने किया है। इसे अरबाज खान और मनीष मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। अरशद ने बताया कि यह फिल्म उन लोगों की भावनाओं को गहराई से दर्शाती है जो हिंसा और भय के तूफान में फंस गए थे। मेरा किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है जो दोहराता है कि सबसे बुरे समय में भी, किसी आदमी के भीतर सबसे ऊपर उठने का साहस होता है। मेहर विज ने कहा कि जब सब कुछ बिखर जाता है तब यह कहानी उम्मीद और प्यार पाने के बारे में है। यह उस समय मजबूती से खड़े रहने के बारे में है जब दुनिया आपके इर्द-गिर्द बिखर जाती है।

साल 1993 में अनिल कपूर व श्रीदेवी की फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' गाने को कोरियोग्राफ कर करिअर शुरू करने वाले अरशद ने साल 1996 में 'तेरे मेरे सपने' के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था। अरशद की पिछली फिल्म साल 2022 में आई 'बच्चन पांडे' थी। इस साल अरशद 'वेलकम टू द जंगल' और 'जॉली एलएलबी 3' फिल्मों में नजर आएंगे। खास बात है कि इन दोनों में उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं।

arshad warsi,actor arshad warsi,meher vij,arshad meher,banda singh chaudhary movie,malaika arora,actress malaika arora,malaika father death

मलाइका अरोड़ा के पिता का 11 सितंबर को हो गया था निधन

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर को अपने घर की छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर से हर कोई सकते में आ गया था। मलाइका और उनके परिवार के लिए हर कोई दुआएं मांग रहा है। उनके परिवार के साथ करीबी और इंडस्ट्री के सेलब्स साथ खड़े हैं। अब पिता की मौत से लगभग 20 दिन बाद मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर किया है।

एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर आने वाले दिनों के लिए भगवान से अच्छे दिनों की कामना कर रही हैं। बता दें मलाइका का जन्मदिन अक्टूबर में आता है। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर किया जिसमें लिखा है, “अक्टूबर आपके लिए अच्छा रहेगा, वृश्चिक (राशि)।” मलाइका की राशि वृश्चिक है। मलाइका उम्मीद कर रही हैं कि आगामी दिन उनके लिए अच्छे होंगे। मलाइका 23 अक्टूबर 51 साल की हो जाएंगी।

मलाइका के पिता के निधन की खबर लगते ही सबसे पहले उनके पूर्व पति अरबाज खान उनके घर नजर आए थे। बाद में एक्टर अर्जुन कपूर लगातार मलाइका के साथ दिखे। बीते कुछ समय से कपल को लेकर ब्रेकअप की खबरे हैं। बता दें कि पुलिस ने प्रथम दृष्टया अनिल की मौत को सुसाइड करार दिया था। अनिल ने खुदकुशी की थी या ये हादसा था, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री