न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरमान की पत्नी पायल ने इस बात के लिए मांगी माफी, कांवड़ यात्रा में अश्लील डांस पर भड़कीं दिग्गज सिंगर

यूट्यूबर अरमान मलिक हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। वे व्लॉग्स फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। अरमान पिछले साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 2:51:23

2 News : अरमान की पत्नी पायल ने इस बात के लिए मांगी माफी, कांवड़ यात्रा में अश्लील डांस पर भड़कीं दिग्गज सिंगर

यूट्यूबर अरमान मलिक हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। वे व्लॉग्स फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। अरमान पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ नजर आए थे। इसके बाद से मलिक फैमिली को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। फिलहाल अरमान की पहली पत्नी पायल लाइमलाइट में हैं। पायल को मां काली का रूप धारण करना भारी पड़ गया। इस हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत होने के बाद मामला बढ़ गया और आखिरकार पायल को अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है।

शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सूद ने पायल के इस काम पर आपत्ति जताई थी और इसे देवी-देवताओं का अपमान करार दिया। इस विरोध के चलते पायल ने पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर पहुंचकर वहां क्षमा याचना की। पायल ने कहा कि मेरा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था और ये मेरे द्वारा अनजाने में की गई एक बड़ी भूल थी। मेरी बेटी तूबा, मां काली की बड़ी भक्त है और वह दिनभर माता का नाम जपती रहती है। ऐसे में मैंने उसी भावना से प्रेरित होकर देवी का वेश धारण किया था।

लेकिन अब मुझे मेरी गलती का एहसास हो गया है और मैंने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने का संकल्प लिया है। जिस वीडियो में मैंने मां काली का रूप धारण किया था, वह करीब 3 महीने पहले ही सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था। मुझे उसी वक्त गंभीरता का आभास हो गया था। पायल के साथ-साथ अरमान ने भी पंजाब के खरड़ स्थित शिव सागर महाकाली मंदिर पहुंचकर भगवान से क्षमा याचना की। उन्होंने भी माना कि उनके परिवार की ओर से की गई इस हरकत से कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। बता दें अरमान की दोनों पत्नियां एक ही घर में साथ-साथ रहती हैं। उनके कुल 4 बच्चे हैं।

armaan malik,youtuber armaan malik,payal malik,krutika malik,armaan payal,payal kaali maa,anuradha paudwal,singer anuradha paudwal,kanwar yatra,obscene dance video

अनुराधा पौडवाल ने वायरल हो रहे वीडियो में बारबालाओं के डांस पर जताई आपत्ति

सावन का महीना चल रहा है। पूरे देश में कांवड़ यात्रा निकल रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कांवड़ यात्रा में कुछ बार बालाओं को अश्लील डांस करते हुए देखा गया था। इस वीडियो को काफी ट्रॉल किया गया है। अब इस पर मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल की रिएक्शन सामने आई है। उन्होने इस हरकत की काफी आलोचना की है और लोगों ने भी खरी खोटी सुनाई है। अनुराधा ने ढेरों भक्ति गीत गाए हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आया था कि आगे-आगे ट्रॉली चल रही थी जिसमें कुछ बार बालाएं थिरक रही थीं और पीछे शिवभक्त चल रहे थे। इस दौरान कइयों को झूमते हुए देखा गया। अनुराधा ने इस हरकत पर कहा, “कांवड़ यात्रा में हो रहा अश्लील डांस बंद हो, यह नॉनसेंस बंद कीजिए।” अनुराधा की यह बात वायरल हो रही है। लोगों ने अनुराधा की इस बात का समर्थन किया है।

अनुराधा सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि उस भक्ति संस्कृति की प्रतीक हैं जिसने भारतीय संगीत और धर्म को जोड़ने का काम किया है। जब वह ऐसी घटनाओं पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, तो वह समाज के उस हिस्से की आवाज बनती हैं जो चुपचाप सब कुछ सह रहा है, लेकिन भीतर से टूट रहा है। उल्लेखनीय है कि अनुराधा ने 80-90 के दशक में एक से बढ़कर एक कई लोकप्रिय और सुपरहिट गानों को आवाज दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी