न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरमान ने की चौथी शादी, ऐसे मिले संकेत, इस एक्टर की मां ने आज तक बहू को नहीं अपनाया

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक ने इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ शिरकत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Oct 2024 7:52:44

2 News : अरमान ने की चौथी शादी, ऐसे मिले संकेत, इस एक्टर की मां ने आज तक बहू को नहीं अपनाया

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक ने इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ शिरकत थी। तीनों ने ही खिताब नहीं जीता, लेकिन लोगों को उनकी कैमेस्ट्री में काफी मजा आया। शो से उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है और लोग उनके बारे में हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। इस बीच खबर है कि अरमान ने चौथी बार शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से यह संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि अरमान ने पायल और कृतिका के अलावा अपने बच्चों की केयरटेकर लक्ष्य चौधरी के साथ चौथी शादी कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करवा चौथ के मौके पर अरमान ने लक्ष्य के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दोनों करवा चौथ की पूजा करते नजर आए। यूजर्स ने लक्ष्य की मेहंदी में अरमान का असल नाम ‘संदीप’ भी ढूंढ निकाला। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अरमान ने एक और शादी कर ली है। लक्ष्य मलिक परिवार के बहुत करीब हैं और हमेशा उनके सभी व्लॉग्स में उनके साथ देखी जाती हैं और यहां तक कि जिम और छुट्टियों पर भी उनके साथ जाती हैं।

बता दें कि पहली शादी टूटने के बाद अरमान ने पहले पायल और फिर उनकी खास दोस्त कृतिका के साथ शादी रचाई थी। हालांकि लक्ष्य ने इन बातों को बेबुनियाद और बकवास बताया है लेकिन लोग बुरी तरह अरमान को ट्रॉल कर रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अरमान अपने व्लॉग्स से शादी का मजाक बनाते और लोगों को गुमराह करते हैं। बता दें ‘बिग बॉस’ के घर में अरमान ने विशाल पांडे को कृतिका पर आपतिजनक टिप्पणी करने को लेकर थप्पड़ मारा था।

पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला ने बताई शादी में आईं परेशानियां

पंकज त्रिपाठी की गिनती बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में होती है। शुरुआत में छोटे-छोटे रोल करने के बाद आज वे अहम भूमिकाएं निभाकर सबका दिल जीत लेते हैं। पंकज की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2004 में मृदुला के साथ शादी की थी। हालांकि शुरू से ही उनके घर की मान्यताओं की वजह से दोनों को काफी कुछ झेलना पड़ा। इस बीच मृदुला ने इस बारे में बात की है। मृदुला ने यूट्यूब चैनल ‘कन्वर्सेशन विद अतुल’ में कहा कि जब मेरी मुलाकात पंकज से हुई थी तो मैं 9वीं और पंकज 11वीं में पढ़ते थे।

पंकज की बहन की शादी मेरे भाई से हुई थी और उसी फंक्शन में हमारी पहली मुलाकात हुई थी। हमारी शादी में सबसे बड़ी मुश्किल जाति थी। जब मेरी शादी किसी और से होने की बात हुई तो मैंने हिम्मत जुटाकर पिता से पंकज के बारे में बात कर ली। वे सहमत हो गए लेकिन जब पूरे घर में ये बात पता चली तो मेरी मां और भाभी को रिश्ता पसंद नहीं आया।

हालांकि बाद में परिवार वालों को मना लिया गया, लेकिन पंकज की मां ने आज तक मुझे बहू के तौर पर स्वीकार नहीं किया है। जो हुआ मेरी सास उससे खुश नहीं थीं। वह अभी भी इस रिश्ते से परेशान हैं लेकिन अब हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री