न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन ने पूरी की ‘धाकड़’ की शूटिंग, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, एक फोटो Crop कर इसलिए मांगी माफी

एक्टर अर्जुन रामपाल धाकड़ फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। ऐसे में अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर कीं। इन फोटो में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 4:47:26

अर्जुन ने पूरी की ‘धाकड़’ की शूटिंग, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, एक फोटो Crop कर इसलिए मांगी माफी

एक्टर अर्जुन रामपाल धाकड़ फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। ऐसे में अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर कीं। इन फोटो में अर्जुन के साथ एक्ट्रेस कंगना रनौत व धाकड़ फिल्म की टीम नजर आ रही है। अर्जुन ने एक फोटो क्रॉप कर दी है, जिसके चलते उनका और कंगना का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसका कारण भी अर्जुन ने कैप्शन में बताया है।

अर्जुन ने कैप्शन में लिखा कि धाकड़ का मेरा शूट खत्म हुआ, एकदम से खाली सा महसूस हो रहा है, ऐसा तब महसूस होता है जब आप कुछ ऐसा काम पूरा करते हैं, जो दिल के बेहद करीब होता है। टीम, क्रू, यादें... सब कुछ बहुत खास है। अर्जुन ने कंगना को टैग करते हुए लिखा-माफी, क्योंकि कंगना के साथ सेट की तस्वीर को क्रॉप करना पड़ा, क्योंकि दोनों का लुक अभी रिवील नहीं कर सकते। तुम्हारे साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।

धाकड़ में है जबरदस्त एक्शन

अर्जुन ने कैप्शन में आगे लिखा कि ‘अग्नि’ स्क्रीन पर आग लगा देगी। रजनीश घई आपका एक बार फिर से शुक्रिया। इसके साथ ही अर्जुन ने टीम के अन्य सदस्यों का भी उल्लेख किया है। आखिर में अर्जुन ने लिखा कि दोबारा मिलने तक बाकी शूट अच्छे से करिएगा। लव, लक और फिर से धन्यवाद। गौरतलब है कि धाकड़ फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इसमें कंगना एजेंट अग्नि और अर्जुन रुद्रवीर के रूप में नजर आएंगे। कंगना और अर्जुन के अलावा फिल्म में दिव्या दत्ता भी हैं।

इस ऐतिहासिक फिल्म में भी दिखेंगे अर्जुन

अर्जुन-कंगना की जोड़ी को ऑन-स्क्रीन देखने के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। पिक्चर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों की फिल्म का बेहद इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा कि फोटो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है यह पिक्चर वाकई में धमाल मचाने वाली है। जासूसी थ्रिलर फिल्म धाकड़ के अलावा अर्जुन ऐतिहासिक फिल्म द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव में भी दिखाई देंगे। रमेश थेटे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन योद्धा सिद्धनक महार इनामदार की भूमिका में हैं। फिल्म में सनी लियोन भी नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर