न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन ने अंशुला के जन्मदिन पर लुटाया जमकर प्यार, ‘फतेह’ के लिए सोनू ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था

एक्टर अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर आज रविवार (29 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 34 साल की हो गईं। अर्जुन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 7:58:21

2 News : अर्जुन ने अंशुला के जन्मदिन पर लुटाया जमकर प्यार, ‘फतेह’ के लिए सोनू ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था

एक्टर अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर आज रविवार (29 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 34 साल की हो गईं। अर्जुन ने अंशुला को बहुत प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की तस्वीर शेयर की, जिसमें दिवंगत मां मोना कपूर और अंशुला दिख रही हैं। अर्जुन ने इसके साथ एक लंबा नोट शेयर किया। अर्जुन ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो उसको जो हमेशा मुझ पर नजर (शाब्दिक रूप से) रखती है।

वो भी तब जब वह स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पी रही होती है और अगले की तैयारी कर रही होती है। तुम्हें अपने आस-पास पाकर अच्छा लगता है। हालांकि अब तुम वर्ल्ड टूर पर निकल जाती हो। वर्किंग वंडर वुमन जो हो। खुश रहो और हमेशा सही काम करो (जो कि अपनी छुट्टियों में मेरे लिए शॉपिंग करना है)!!! खूब प्यार।” अंशुला के चाचा दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है। अनिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अंशुला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, अंशुला! इस खास दिन पर यही कामना कि तुम्हारा दिन शानदार हो।

इसमें प्यार हो और हंसी से भरा हो। इस साल इच्छा यही है कि तुम्हारे जीवन में संभावनाओं और खुशियों की कमी न हो।” बता दें हाल ही में अर्जुन और अंशुला क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखे थे। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में वे विलेन के रूप में दिखे। फिल्म सुपरहिट रही और लोगों ने अर्जुन पर भी भरपूर प्यार लुटाया।

सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

कोरोनाकाल में मसीहा के रूप में उभरे एक्टर सोनू सूद आज रविवार (29 दिसंबर) दोपहर अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में मत्था टेकने पहुंचे। सोनू ने कहा कि वे अपनी आने वाली फिल्म ‘फतेह’ के लिए स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने आए थे। फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह सोनू के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है। ‘फतेह’ एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

साइबर से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उजागर करने वाली है। फिल्म में नसीरूद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीज के भी अहम रोल हैं। सोनू ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि जब मैंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तब भी मैं दरबार साहिब में माथा टेकने आया था और मैंने यहां आशीर्वाद लिया था। अब कुछ दिन बाद फिल्म रिलीज होने जा रही है, इसलिए मैं फिर से हरमंदिर साहिब में आशीर्वाद लेने आया हूं।

फिल्म की शुरुआत पंजाब से की गई है। शुरुआती सीन में किसानों को दिखाया है। इसमें पंजाबी एक्टर बीनू ढिल्लों ने किसान का रोल किया है। फिल्म में अमृतसर से कहानी शुरू होती है क्योंकि साइबर अपराधी सबसे ज्यादा किसानों को ठगी का शिकार बनाते हैं। मैं किसान भाइयों की भलाई के लिए हमेशा अरदास करता हूं और उनके लिए खुशियां मांगता हूं। पंजाब के बिना जिंदगी नहीं है। फिल्म से जो भी कमाई होगी उसे दान किया जाएगा। इससे किसानों, जरूरतमंद बच्चों, नशे से पीड़ितों के इलाज के लिए खर्च किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा