न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन ने शेयर की पोस्ट तो फैंस ने मलाइका से जोड़ा, ‘भूल भुलैया 3’ में अक्षय के कैमियो पर ऐसा बोले अनीस

एक्टर अर्जुन कपूर और मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय तक सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि इस साल वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Oct 2024 2:18:36

2 News : अर्जुन ने शेयर की पोस्ट तो फैंस ने मलाइका से जोड़ा, ‘भूल भुलैया 3’ में अक्षय के कैमियो पर ऐसा बोले अनीस

एक्टर अर्जुन कपूर और मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय तक सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि इस साल वे साथ-साथ बहुत कम दिखे। कहा जा रहा है कि कपल का ब्रेकअप हो चुका है। कुछ दिनों पहले अर्जुन ने अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन मलाइका ने उनके लिए सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की बधाई या शुभकामनाएं नहीं भेजीं। अब मलाइका 23 अक्टूबर को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बीच गुरुवार (24 अक्टूबर) को अर्जुन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की जो खूब वायरल हो रही है।

बता दें अर्जुन पिछले कुछ सालों से हर दफा मलाइका के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर करते थे मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की। यह एक कोट है, जिसमें लिखा है, “कभी मत भूलना तुम कौन हो-द लॉयन किंग।” ये लाइन फिल्म ‘द लॉयन किंग’ की है जिसमें ‘मुसाफा’ का किरदार ये बात ‘सिंबा’ को कहता है। अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस सोच रहे हैं कि अर्जुन का इशारा मलाइका की ओर है।

वे शायद उन्हें अपने रिश्ते की याद दिलाना चाह रहे हैं। दोनों करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। उसके बाद वे हमेशा पार्टी, फंक्शन और डिनर पर साथ नजर आते थे। हालांकि पिछले महीने मलाइका के पिता के आकस्मिक निधन पर अर्जुन लगातार उन्हें संबल देते नजर आए। तब लगा कि शायद दोनों का रिश्ता फिर से ट्रैक पर आ गया है।

कुछ समय पहले पिंकविला ने खबर दी थी कि अर्जुन और मलाइका आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। वे एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के लिए ताकत बने रहेंगे। अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 1 नवंबर को दिवाली पर रिलीज होने वाली ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं। वे इसमें पहली बार विलेन के रोल में दिखेंगे।

arjun kapoor,actor arjun kapoor,malaika arora,actress malaika arora,arjun malaika,arjun cryptic post,malaika birthday,Akshay Kumar,anees bazmee,akshay anees,bhool bhulaiyaa 3

अक्षय के साथ ‘वेलकम’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी हिट फिल्म कर चुके हैं अनीस बज्मी

‘भूल भुलैया 3’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने हाल ही एक इंटरव्यू में हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के संभावित कैमियो को लेकर खुलकर बात की। अनीस ने कहा कि अक्षय इस फ्रैंचाइजी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके बिना ‘भूल भुलैया’ की कल्पना करना मुश्किल है। ‘भूल भुलैया 2’ में अक्षय नहीं थे क्योंकि कुछ व्यक्तिगत कारणों से वे फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। लेकिन अगर इस बार कोई ऐसा रोल हो जो अक्षय को सूट करता हो, तो मैं उन्हें जरूर आमंत्रित करूंगा।

अक्षय के साथ मेरी गहरी दोस्ती है और हम इससे पहले ‘वेलकम’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी हिट फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। अक्षय के साथ काम करना हमेशा सुखद अनुभव होता है और यदि उनकी और अक्षय की तारीखें मिलती हैं तो यह दर्शकों के लिए एक ट्रीट से कम नहीं होगा। अक्षय एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उनकी मौजूदगी से किसी भी फिल्म में एक अलग जान आ जाती है।

अनीस ने कार्तिक की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ‘भूल भुलैया 2’ में अपने किरदार में जान डालने के लिए कड़ी मेहनत की और दर्शकों ने भी उन्हें खुले दिल से अपनाया। फैंस उन्हें लेकर फिर से काफी एक्साइटेड हैं। बता दें फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। उल्लेखनीय है कि साल 2007 में आई ‘भूल भुलैया’ से अक्षय ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री