न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मिस्टर इंडिया’ को लेकर अर्जुन में थी ऐसी दीवानगी, बनना चाहते थे फिल्ममेकर, पसंद करते हैं इन फिल्मों के ट्रेलर

एक्टर अर्जुन कपूर (39) हमेशा चर्चाओं में रहते हैं, फिर वजह चाहे उनकी निजी जिंदगी हो या फिल्में। फिलहाल अर्जुन ने अपनी दिवंगत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 8:16:29

2 News : ‘मिस्टर इंडिया’ को लेकर अर्जुन में थी ऐसी दीवानगी, बनना चाहते थे फिल्ममेकर, पसंद करते हैं इन फिल्मों के ट्रेलर

एक्टर अर्जुन कपूर (39) हमेशा चर्चाओं में रहते हैं, फिर वजह चाहे उनकी निजी जिंदगी हो या फिल्में। फिलहाल अर्जुन ने अपनी दिवंगत सौतेली मां श्रीदेवी और चाचा अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के बारे में खुलकर बात की है। अर्जुन के लिए यह फिल्म दिल का एक टुकड़ा है। उनका बचपन इसे बार-बार देखने में बीता है। अर्जुन ने चलचित्र टॉक्स से बातचीत में फिल्म के VFX, एडिट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या किया और कैसे किया। फिर भी यह बहुत साफ दिखता है।

मुझे लगता है तब सबसे अच्छी फिल्म बनाने के लिए धैर्य था। इसने उन्हें कुछ आरएंडडी और टेस्ट और गलती करने का समय दिया। यह उस समय की बहुत महंगी फिल्म थी। मेरे पिता ने मुझे बताया कि उन्होंने ‘मोगैम्बो’ का अड्डा दिखाने के लिए आरके स्टूडियो की 3 मंजिलें बुक की थीं। मैंने ‘मिस्टर इंडिया’ वीएचएस पर देख, देखकर वीएचएस प्लेयर खराब कर दिया। मैं उस फिल्म को देखे बिना खाना नहीं खाता था।

मैं ऐसा महसूस करता था कि अनिल चाचू ही ‘मिस्टर इंडिया’ हैं और वो गुम हो जाते हैं। फिल्म में जब छोटी बच्ची टीना की डेथ होती है वो सीन मैं नहीं देख पाता। मैं हमेशा उसे फास्ट-फॉरवर्ड कर देता हूं। मैं आज भी नहीं देख पाता। मुझे वह फिल्म दिल से याद है। गौरतलब है कि साल 1987 में आई ‘मिस्टर इंडिया’ को लोग शायद ही कभी भूल पाए। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज ने रिजेक्ट कर दी थी। यह बाद में अनिल कपूर को मिली और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

arjun kapoor,actor arjun kapoor,mr. india movie,arjun kapoor mr. india,sridevi,anil kapoor,boney kapoor,arjun filmmaker

सिनेमा का जादू ही मुझे आकर्षित करता है : अर्जुन कपूर

अर्जुन का सपना कभी सिर्फ एक स्टार बनने का नहीं था, बल्कि वो फिल्में बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता (बोनी कपूर) ‘रूप की रानी चोरो का राजा’ बना रहे थे, तब ही मेरे भीतर ये चिंगारी जली। सिनेमा का जादू ही मुझे आकर्षित करता है। हर चीज में लॉजिक होना जरूरी नहीं। यकीन ही उस भ्रम को बेचता है। मुझे कोरियन फिल्में और यूरोपियन सिनेमा बहुत पसंद है। मैं फिल्ममेकर बनना चाहता था। RKRCKR उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी।

मैं मंत्रमुग्ध था और फिल्मों की खुशी मेरे साथ रह गई। मैं हमेशा फिल्म के बनने की प्रक्रिया जानना चाहता हूं और उसी में मुझे असली खुशी मिलती है। माइकल बे के ट्रेलर्स बेंचमार्क हैं। फिल्म के बेस्ट शॉट्स ट्रेलर में ही होते हैं। मैं ट्रेलर में फिल्म की एनर्जी महसूस करना चाहता हूं। ‘एनिमल’ का टीजर और ट्रेलर बहुत दमदार था। ‘पद्मावत’ का ट्रेलर खूबसूरत है। सिर्फ विजुअल्स दिखते हैं।

वो डायरेक्टर का ट्रेलर है। पूरा 3 मिनट लंबा है। ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर भी कमाल का था। अर्जुन की पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ थी। इसमें उनके साथ रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर थीं। फिल्म फ्लॉप हो गई। इससे पहले पिछले साल दिवाली पर आई मूवी ‘सिंघम अगेन’ में वे विलेन के रूप में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी