Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप पर अर्जुन कपूर ने लगाई मुहर, ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने कही यह बात

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा कई सालों से रिलेशनशिप में थे। बताया जाता है कि उनके रिश्ते की शुरुआत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Oct 2024 11:11:38

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप पर अर्जुन कपूर ने लगाई मुहर, ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने कही यह बात

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा कई सालों से रिलेशनशिप में थे। बताया जाता है कि उनके रिश्ते की शुरुआत साल 2017 में हो गई थी। हालांकि कुछ महीने पहले उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं यानी करीब 7 साल का साथ छूट गया। दोनों अब न तो कहीं साथ नजर आते हैं और न ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए भावनाओं का इजहार करते हैं। यहां तक कि उन्होंने एक-दूजे को बर्थडे भी विश नहीं किया। उनके द्वारा शेयर की गई क्रिप्टिक पोस्ट में भी उनके अलग होने के संकेत मिलते रहे।

इस बीच अर्जुन ने आखिरकार इस पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि अब वे सिंगल हैं यानी मलाइका और उनकी राहें जुदा हो गई हैं। अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने यह बात कही। बता दें फिल्म की पूरी टीम जोर-शोर से इसका प्रचार कर रही है। हाल ही में 'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट दीपोत्सव सेलिब्रेशन में शामिल हुई। इस दौरान अर्जुन भी नजर आए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मलाइका से ब्रेकअप कंफर्म कर दिया।

उन्होंने कहा, “अभी सिंगल हूं मैं रिलैक्स, इन्होंने लंबा और हैंडसम बता दिया तो ऐसा लगा कि शादी की बात कर रहे, लेकिन सिंगल हूं मैं। हैप्पी दिवाली।” अर्जुन का यह बयान वायरल हो रहा है। अर्जुन ने आगे बोला अजय और टाइगर जो बोल चुके हैं वहीं कहूंगा, हमने बहुत प्यार से फिल्म बनाई है आपके लिए, मुझे उम्मीद है आप सब मिलकर दिवाली मनाएंगे हमारे साथ और हमारी फिल्म के साथ।

आप सबका यहां आने के लिए शुक्रिया। मराठी सोचकर आया था लेकिन अभी निकल नहीं रही मुंह से, अगली बार आऊंगा तो पूरी तरह मराठी में बात करूंगा। तब तक जय महाराष्ट्र। अर्जुन ब्लैक कलर की पैंट और व्हाइट एंड ब्लैक प्रिंटेड शर्ट पहने दिखे। वहां अर्जुन के साथ फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी, एक्टर अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ भी मौजूद थे।

मलाइका के पिता के निधन पर अर्जुन हर पल रहे एक्ट्रेस के साथ

बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में एक-दूसरे के साथ रिश्ते को ऑफिशियल किया था और दोनों ही सबके सामने प्यार का इजहार करते नजर आते थे। मगर कुछ महीनों से इनके रिश्ते को लेकर खबर आ रही थी कि अब दोनों अलग हो चुके हैं। हाल ही में मलाइका के पिता का निधन हुआ था, उस वक्त अर्जुन हर पल एक्ट्रेस और उनके परिवार के साथ नजर आए।

ऐसे में फैंस को लगने लगा था कि शायद अब भी दोनों साथ हैं, लेकिन अर्जुन ने अब कंफर्म कर दिया है बॉलीवुड का ये चर्चित कपल अलग हो चुका है। हाल ही में अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की थी, जो इशारा कर रही थी कि उनके रिश्ते में समस्या बनी हुई है। दरअसल 23 अक्टूबर को मलाइका का जन्मदिन था। तब अर्जुन ने उन्हें विश नहीं किया और अगले दिन क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लिखा, “कभी भूलो मत कि तुम कौन हो।” वैसे तो यह डायलॉग ‘द लायन किंग’ फिल्म का था, लेकिन लोग इसे मलाइका से जोड़ रहे थे।

मलाइका के पिता के निधन पर अर्जुन हर पल रहे एक्ट्रेस के साथ

बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में एक-दूसरे के साथ रिश्ते को ऑफिशियल किया था और दोनों ही सबके सामने प्यार का इजहार करते नजर आते थे। मगर कुछ महीनों से इनके रिश्ते को लेकर खबर आ रही थी कि अब दोनों अलग हो चुके हैं। हाल ही में मलाइका के पिता का निधन हुआ था, उस वक्त अर्जुन हर पल एक्ट्रेस और उनके परिवार के साथ नजर आए। ऐसे में फैंस को लगने लगा था कि शायद अब भी दोनों साथ हैं, लेकिन अर्जुन ने अब कंफर्म कर दिया है बॉलीवुड का ये चर्चित कपल अलग हो चुका है।

हाल ही में अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की थी, जो इशारा कर रही थी कि उनके रिश्ते में समस्या बनी हुई है। दरअसल 23 अक्टूबर को मलाइका का जन्मदिन था। तब अर्जुन ने उन्हें विश नहीं किया और अगले दिन क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लिखा, “कभी भूलो मत कि तुम कौन हो।” वैसे तो यह डायलॉग ‘द लायन किंग’ फिल्म का था, लेकिन लोग इसे मलाइका से जोड़ रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका