न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राइज एंड फॉल : अर्जुन बिजलानी ने जीती ट्रॉफी, मिली यह पुरस्कार राशि, एक्टर ने इन्हें दिया जीत का क्रेडिट

रियलिटी शो राइज एंड फॉल का खिताब एक्टर अर्जुन बिजलानी (42) ने जीत लिया है। शो का ग्रैंड फिनाले आज शुक्रवार (17 अक्टूबर) को दोपहर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Oct 2025 1:33:56

राइज एंड फॉल : अर्जुन बिजलानी ने जीती ट्रॉफी, मिली यह पुरस्कार राशि, एक्टर ने इन्हें दिया जीत का क्रेडिट

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का खिताब एक्टर अर्जुन बिजलानी (42) ने जीत लिया है। शो का ग्रैंड फिनाले आज शुक्रवार (17 अक्टूबर) को दोपहर 12 बजे टेलीकास्ट हुआ। फिनाले एपिसोड अमेजन एमएक्स प्लेयर और सोनी टीवी पर स्ट्रीम किया गया। शो की शुरुआत 6 सितंबर को हुई थी और इस दौरान प्रतियोगियों को कई रोमांचक और चुनौतीपूर्ण टास्क से होकर गुजरना पड़ा। विजेता की घोषणा इंटरनल वोटिंग के जरिए की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने ही तय किया कि शो का असली विजेता कौन है। अर्जुन को पुरस्कार राशि के रूप में 28 लाख 10 हजार रुपए मिले। आरुष भोला पहले रनरअप और अरबाज पटेल दूसरे रनरअप रहे।

शो के फिनाले में कंटेस्टेंट रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर धमाकेदार एंट्री की और अपनी परफॉर्मेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने हमेशा की तरह अपनी हाजिरजवाबी और हास्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अर्जुन ने शो की शुरुआत एक कार्यकर्ता (वर्कर) के रूप में की थी, लेकिन अपनी दृढ़ता, रणनीति और निरंतरता के बल पर उन्होंने धीरे-धीरे शासक (रूलर) की भूमिका तक का सफर तय किया। पूरे सीजन में उन्होंने बार-बार साबित किया कि वे हर चुनौती से पार पाने में सक्षम हैं।

फिनाले सप्ताह में पहुंचने वाले टॉप 6 कंटेस्टेंट में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित और आकृति नेगी भी थे। ‘राइज एंड फॉल’ में कुल 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री मारी थी, जिनमें मनीषा रानी (वाइल्ड कार्ड), सचिन बाली, आदित्य नारायण, कीकू शारदा, आहाना कुमरा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, संगीता फोगाट और नूरिन शाह थे। उल्लेखनीय है कि 'राइज एंड फॉल' का फॉर्मेट हटकर था। इसमें प्रतियोगियों को वर्कर और रूलर की भूमिकाओं के बीच स्विच करना पड़ता था। टास्क, एलिमिनेशन और पावर की अदला-बदली ने पूरे सीजन को रोचक और अस्थिर बनाए रखा।

arjun bijlani,actor arjun bijlani,rise and fall show,ashneer grover,arjun trophy,aarush bhola,arbaaz patel,neha swami,arjun rise and fall

अर्जुन बिजलानी ने कहा, उतार-चढ़ाव, तनाव, दोस्ती और टकराव ने मुझे ऐसे तरीके से परखा…

अर्जुन ने अपनी जीत पर कहा कि 'राइज एंड फॉल’ ने सिखाया कि हर गिरावट, आगे बढ़ने की दिशा में एक कदम है। यह सफर आसान नहीं था, हर दिन एक नई चुनौती और एक नया सबक था। उतार-चढ़ाव, तनाव, दोस्ती और टकराव ने मुझे ऐसे तरीके से परखा जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। यह जीत अवास्तविक लगती है। मैं अपने साथी प्रतियोगियों, खासकर आरुष और अरबाज का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे नाम पर मुहर लगाई।

हर उस खिलाड़ी का शुक्रिया, जिनसे मैंने हंसी, लड़ाई, दोस्ती या प्रतिस्पर्धा का अनुभव किया। आप सभी मेरे सफर का हिस्सा रहे और आपने इसे खूबसूरत बनाया। चाहे शासक हों या कार्यकर्ता, इस जीत में आप सभी का योगदान है। अर्जुन ने मीडिया से बातचीत में अपनी खुशी जताई और इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी नेहा स्वामी को दिया।

उन्होंने बताया कि असल में उनकी सबसे बड़ी खुशी अपने परिवार के साथ वक्त बिताने में है। अर्जुन ने कह कि मेरी जीत का असली क्रेडिट मेरी बीवी को जाता है। सच कहूं तो मैं सबसे ज्यादा अपने घर जाकर आराम करना चाहता हूं और अपने बेटे को गले लगाना चाहता हूं। यही मेरी असली खुशी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह