न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरबाज की पत्नी शूरा ने इसलिए इन्हें बोला थैंक्स, इस एक्टर ने बताया बॉलीवुड व साउथ सिनेमा में अंतर

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल के अंत में दूसरी शादी रचाई थी। अरबाज की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Feb 2024 8:14:34

2 News : अरबाज की पत्नी शूरा ने इसलिए इन्हें बोला थैंक्स, इस एक्टर ने बताया बॉलीवुड व साउथ सिनेमा में अंतर

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल के अंत में दूसरी शादी रचाई थी। अरबाज की शादी 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से हुई थी। शादी अरबाज की छोटी बहन अर्पिता के घर में उनके परिजनों की मौजूदगी में हुई थी। शादी के बाद से ही कपल लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। वह कभी लंच तो कभी डिनर पर स्पॉट होता है। अब शूरा एक अलग कारण से चर्चा में आ गई है।

पिछले सप्ताह शूरा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। आज मंगलवार (13 फरवरी) को इस बात का खुलासा खुद शूरा ने किया। शूरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “हैलो दोस्तों, पिछले हफ्ते मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, जोकि मेरे लिए बिल्कुल खराब एक्सपीरियंस था, लेकिन इंस्टाग्राम, फेसबुक की टीम और मेरी दोस्त शैली भुत्रा की बदौलत इसे ठीक कर दिया गया है। इस सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं। इंस्टाग्राम पर वापस आकर खुश हूं। धन्यवाद, शूरा खान।”

उल्लेखनीय है कि अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। शूरा उम्र में अरबाज (56) से 25 साल छोटी हैं। अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में हुई थी और साल 2017 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद अरबाज ने विदेशी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था।

arbaaz khan,actor arbaaz khan,shura khan,sshura khan,arbaaz shura,Salman Khan,emraan hashmi,bollywood,south cinema,actor emraan hashmi

इमरान हाशमी इसी साल तेलुगु फिल्म ‘ओजी’ में आएंगे नजर

एक्टर इमरान हाशमी को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। उनकी फिल्मों में किस के अत्यधिक सीन होने से एक समय उनकी इमेज ‘सीरियल किसर’ की बन गई थी। हालांकि बाद में इमरान ने प्रयोग करते हुए कई तरह के रोल निभाए हैं। पिछले साल आई फिल्म ‘टाइगर 3’ में उन्होंने विलेन के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी।

इमरान इन दिनों तेलुगु फिल्म ‘ओजी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें वह साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के अपोजिट विलेन के रूप में दिखेंगे। इस बीच इमरान ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अंतर बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि साउथ फिल्ममेकर्स हमसे कहीं ज्यादा अनुशासित हैं। वे अपनी फिल्म पर जो भी खर्च करते हैं, वो स्क्रीन पर साफ नजर आता है।

मुझे लगता है कि हिंदी फिल्मों में हम अक्सर गलत जगहों पर पैसा खर्च करते हैं और यह स्क्रीन पर दिखता भी नहीं है। वे वीएफएक्स, स्केल और कहानियों पर बारीकी से काम करते हैं। वे जिस तरह से फिल्में बनाते हैं, उससे हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। सुजीत रेड्डी के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘ओजी’ 27 सितंबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम