न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रहमान ने कहा, मानसिक सेहत पर बुरा असर डालती हैं अफवाहें, ‘विक्की डोनर’ के री रिलीज होने पर आयुष्मान ने लिखा…

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान (58) ने अपने संगीत से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 2:41:24

2 News : रहमान ने कहा, मानसिक सेहत पर बुरा असर डालती हैं अफवाहें, ‘विक्की डोनर’ के री रिलीज होने पर आयुष्मान ने लिखा…

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान (58) ने अपने संगीत से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड की भी कई सुपरहिट फिल्मों को अपने शानदार संगीत की सौगात दे चुके हैं। पिछले साल उनका अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक हो गया था। शादी के 29 साल बाद अचानक ऐसे फैसले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। यहां तक कि रहमान का नाम उनके बैंड की गिटारिस्ट रहीं मोहिनी ड़े साथ भी जोड़ा गया। ऐसी अफवाहों से दुखी रहमान ने एक बयान और नोटिस जारी किया था।

इसमें उन्होंने अपने बारे में अपमानजनक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। फिलहाल रहमान अपने म्यूजिक कंसर्ट ‘वंडरमेंट’ की तैयारी में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में ‘वंडरमेंट’ टूर की तैयारी, संगीत में एआई के इस्तेमाल, अफवाहों और मानसिक सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर खुलकर बात की। एक सवाल के जवाब में रहमान ने कहा कि मुझे लगता है कि अफवाहें हम पर असर डालती हैं और हर कलाकार उस हालात से गुजरता है। अफवाहें मानसिक सेहत पर बुरा असर डालती हैं।

हालात में फंसे होने की वजह से कलाकार दुखी होते हैं और उस हाल में भी उन्हें काम करना पड़ता है। उन्हें उस स्थिति में भी ‘छैया छैया’ या ‘हम्मा हम्मा’ जैसे गाने करने पड़ते हैं। सिंगर हो या कोई और, आप उस हालात में एक्टर की तरह बन जाते जाते हैं। आप अंदर से भले ही दुखी होते हैं, लेकिन आपको दिखाना होता है कि आप खुश हैं। रहमान से पूछा गया कि जब उनके बारे में कुछ अफवाहें सामने आती हैं तो उन्हें कैसा लगता है? इस पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि ऐसी बातों से असर पड़ता है, लेकिन मेरा मानना है कि यह जिंदगी का एक हिस्सा है। उतार-चढ़ाव जिंदगी में बने रहते हैं।

रहमान ने अपनी हेल्थ पर बात करते हुए कहा कि पेट की समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। ये सब उपवास और प्लांट बेस्ट डाइट लेने की वजह से हुआ था। उन्होंने फैंस और चाहने वालों को भी थैंक्स किया। बता दें रहमान इस साल अपने ‘वंडरमेंट’ संगीत कार्यक्रम के साथ अमेरिका के 18 शहरों का दौरा करने वाले हैं। साथ ही रहमान सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘डार्क लाइफ’ के लिए भी म्यूजिक तैयार कर रहे हैं।

साल 2012 में आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ के साथ आयुष्मान खुराना ने किया था डेब्यू

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की सुपरहिट फिल्म ‘विक्की डोनर’ आज शुक्रवार (18 अप्रैल) को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। आयुष्मान ने इस पर खुशी जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस फिल्म को उन्होंने उनके करिअर का टर्निंग पॉइंट बताया। आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, “13 साल पहले आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ ने आपके दिलों में जगह बनाई और मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। ‘विक्की डोनर’ सिनेमाघरों में वापस आ चुकी है और मैं फिर से वही प्यार-अपनापन महसूस कर रहा हूं।”

इससे पहले डायरेक्टर शूजित सरकार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को री रिलीज की जानकारी दी थी। उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था, “विक्की डोनर 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।” इसी फिल्म से जॉन अब्राहम ने निर्माण की दुनिया में कदम रखा था। बता दें साल 2012 में आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ के साथ आयुष्मान और यामी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

स्पर्म डोनेशन और बांझपन को लेकर सामाजिक धारणाओं पर चोट करती फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। फिल्म में अन्नू कपूर, स्वरूपा घोष, डॉली अहलूवालिया, तरुण बाली, कृष्णा सिंह बिष्ट जैसे कलाकारों के भी अहम रोल थे। उल्लेखनीय है कि आज आयुष्मान और यामी दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बना चुके हैं। आयुष्मान की पिछली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। अब वे रश्मिका मंदाना के साथ ‘थामा’ में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी