न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एपी ढिल्लों ने अभी तक इसलिए नहीं गाया बॉलीवुड में गाना, नीतू-सोहा ने दिखाई प्री-दिवाली जश्न की झलकियां

एपी ढिल्लों (32) पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हैं। वे फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ढिल्लों एक बार अपने बॉलीवुड डेब्यू के करीब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Oct 2025 2:12:26

2 News : एपी ढिल्लों ने अभी तक इसलिए नहीं गाया बॉलीवुड में गाना, नीतू-सोहा ने दिखाई प्री-दिवाली जश्न की झलकियां

एपी ढिल्लों (32) पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हैं। वे फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ढिल्लों एक बार अपने बॉलीवुड डेब्यू के करीब आ गए थे। एक फिल्म के लिए एक गाने को फाइनल कर चुके थे। इस गाने की डील में इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े लोग थे। हालांकि यह डील आखिरी समय पर टूट गई। ढिल्लों ने इस गाने के ऑनरशिप राइट मांगे थे, जिसे मेकर्स ने नहीं माना। ढिल्लों ने एसएमटीवी यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में कहा कि मैं एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जहां कलाकारों और उनकी कला का पैसों के फायदे के लिए शोषण किया जाता है। मैं आपको बताऊंगा कि मैंने अभी तक कोई बॉलीवुड गाना क्यों नहीं गाया।

यह इसलिए है क्योंकि मैं अपने लोगों की परवाह करता हूं। यह बॉलीवुड के बारे में नहीं है, यह मेरी कम्युनिटी के लिए एक उदाहरण सेट करने के बारे में है। मैंने उन्हें बताया कि मैं गाना करने के लिए खुश हूं, लेकिन उन्हें अपने बिजनेस करने के तरीके को बदलना होगा। जब एक पंजाबी कलाकार बॉलीवुड फिल्म को गाना देता है, तो प्रोड्यूसर सब कुछ का मालिक होता है-ट्रैक, रीमिक्स राइट्स, सब कुछ। वे गाने और कलाकार का अपने मुनाफे के लिए शोषण करते हैं। मैंने अपने पैर नीचे रखे और ना कह दिया। वे गाने, राइट्स, सब कुछ का मालिक बनना चाहते हैं। कुछ बड़े एक्टर्स मेरे म्यूजिक को अपनी फिल्म में चाहते थे।

मैंने गाना बनाया, हमारे पास सीन भी प्लान हुआ था लेकिन वे गाने, राइट्स, सब कुछ का मालिक बनना चाहते थे। यह सही नहीं है इसलिए मैंने उन्हें बताया, जब तक वे इसे नहीं बदलते, मैं उनके साथ काम नहीं कर सकता। मैं ईगो के लिए ऐसा नहीं करता बल्कि अगली पीढ़ी के पंजाबी कलाकारों के लिए एक मिसाल बनने की बात करता हूं। अगर मैं यह करता हूं, तो जूनियर कलाकारों को भी यह करना होगा। और मैं नहीं चाहता कि वे इससे गुजरें। मैं नहीं चाहता कि एक युवा कलाकार अपना हिट गाना बेचकर अपनी आय का सोर्स खो दे। मैं नहीं चाहता कि उनका शोषण हो। अन्य ए-लिस्टर्स अभी भी गाने दे रहे हैं। अब ढिल्लों एक नए सफर की तैयारी में हैं। ‘ब्राउन मुंडे’, ‘इंसाने’ और ‘समर हाई’ जैसे हिट गानों के बाद वे दिसंबर में पूरे भारत में 8 शहरों के टूर पर निकलने वाले हैं।

आलिया ने सास और ससुराल वालों के साथ मनाई धनतेरस, सोहा के साथ दिखे ये दिग्गज

आम लोगों की जैसे बॉलीवुड के सितारे भी प्री-दिवाली सेलिब्रेशन में डूबे नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी सास नीतू कपूर और ससुराल वालों के साथ शुक्रवार (18 अक्टूबर) को धनतेरस का त्योहार मनाया। नीतू ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में इसकी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में कपूर परिवार के जश्न की झलक दिखाई दे रही है। मैचिंग ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया ने एथनिक लुक को कॉम्प्लिमेंट्री चोकर और मैचिंग मांग टीका के साथ पूरा किया।

आलिया और नीतू के अलावा तस्वीर में कपूर बहनें करीना और करिश्मा भी नजर आ रही हैं, जो देसी परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नए घर में शिफ्ट होने से पहले आलिया और रणबीर कपूर ने अपनी मां के साथ दीपावली सेलिब्रेट कर ली। दीपावली का जश्न नए घर में मनाया जाएगा, जिसके रिनोवेशन का काम पूरा हो चुका है। इस जश्न में करीबी लोग ही शामिल होंगे। दूसरी ओर एक्ट्रेस सोहा अली खान के लिए भी जश्न शुरू हो गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रियजनों के साथ झलकियां शेयर कीं।

सोहा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें पति कुणाल खेमू, बेटी इनाया नौमी खेमू, भाई सैफ अली खान, भाभी करीना, करिश्मा, अमृता अरोड़ा दिखाई दे रहे हैं। सोहा, सैफ, और अमृता लाल रंग के पारंपरिक परिधानों में एक साथ नजर आए, वहीं बेबो नीले रंग के लहंगे में बेहद स्टाइलिश दिखीं। सोहा ने कैप्शन में लिखा, “कल रात हाई एनर्जी के साथ जश्न की शुरुआत हुई, धनतेरस की शुभकामनाएं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह