Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का और विराट ने ऐसे मनाई शादी की 7वीं सालगिरह, ईशा ने फिर से साधा रुपाली पर निशाना

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को 11 दिसंबर को शादी के 7 साल पूरे हो गए। दोनों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहीं पर उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Dec 2024 1:37:31

2 News : अनुष्का और विराट ने ऐसे मनाई शादी की 7वीं सालगिरह, ईशा ने फिर से साधा रुपाली पर निशाना

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को 11 दिसंबर को शादी के 7 साल पूरे हो गए। दोनों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहीं पर उन्होंने इस खास अवसर का जश्न मनाया। अनुष्का ने अपने पति विराट के साथ बिताए क्वालिटी टाइम की झलक फैंस को दिखाई है। इन तस्वीरों को उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इनमें कपल को हंसते-खाते और एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। ये फोटो काफी पसंद की जा रही हैं। फोटो में प्यारी जोड़ी बर्गर और फ्राइज खाते हुए नजर आ रही है।

अनुष्का ने ब्रिसबेन से इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “बैंडिट और चिली।” इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में बर्गर की तस्वीर पोस्ट की। इसे स्पेशल कैप्शन देते हुए अनुष्का ने लिखा, “अब तक का सबसे अच्छा दिन।” लुक पर नजर डालें तो अनुष्का ने स्टाइलिश सफेद रंग का आउटफिट कैरी किया था। अनुष्का ने सिर पर एक स्टाइलिश हेयर बैंड भी लगाया, जो लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहा था। विराट को कैजुअल नीली टी-शर्ट पहने देखा गया। साथ ही उन्होंने एक कैप भी लगाई थी। हालांकि फैंस को एक बार फिर से तस्वीरों में बच्चों की झलक नहीं मिल पाई, जिससे वे थोड़ा निराश हैं।

बता दें इस समय भारतीय टीम 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। अब 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में तीसरा टेस्ट खेला जाना है। अनुष्का ने शादी के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से काफी हद तक दूरी बना ली है। उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। वह विराट के कई मैच के दौरान स्टेडियम में उनकी हौसला अफजाई के लिए पहुंचती हैं। अनुष्का के इसी साल फरवरी में बेटा अकाय हुआ था। उनकी बेटी वामिका जनवरी में चार साल की हो जाएगी। विराट और अनुष्का दोनों ही अपने बच्चों को कैमरे की नजर से बचाकर रखते हैं। उन्होंने अभी तक उनका चेहरा रिवील नहीं किया है। अनुष्का-विराट ने साल 2017 में इटली में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।
anushka sharma,actress anushka sharma,virat kohli,cricketer virat kohli,anushka virat,anushka virat marriage anniversary,esha verma,rupali ganguly,esha rupali,anupama ईशा वर्मा ने पोस्ट शेयर कर रुपाली गांगुली पर बोला हमला

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। रुपाली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच कोल्ड वॉर जारी है। इस बीच ईशा ने एक बार फिर रुपाली पर निशाना साधा है। ईशा ने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर की हैं। ईशा ने लिखा, “कैरेक्टर वो है जो आप करते हैं, वो नहीं जो आप कहते हैं। फेम, पैसा और पावर कुछ समय के लिए सच्चाई को दबा सकते हैं, लेकिन वो इससे होने वाले नुकसान को कभी नहीं मिटा सकते।

एक्शन कैरेक्टर को डिफाइन करते हैं, दिखावे या शब्दों को नहीं। सच्ची इंटीग्रिटी जवाबदेही और बदलाव से आती है। स्पीक अप, स्टैंड स्ट्रॉन्ग और भरोसा रखें कि कर्मा और यूनिवर्स स्केल को बैलेंस करेंगे। एक दूसरी पोस्ट में ईशा ने कैप्शन में लिखा, “हां, ये हालिया कमेंट्स का जवाब है। इससे भी आगे की बात है। अगर मैं आगे बढ़ सकती हूं, यहां तक कि अपने पहले प्यार, अपने पिता से भी, तो हम सब भी आगे बढ़ सकते हैं। लाइफ ग्रोथ, हिलिंग और उस पर ध्यान देने के बारे में है जो वास्तव में मायने रखता है।”

बता दें ईशा के पिता अश्विन वर्मा और मां सपना वर्मा हैं। अश्विन का सपना से साल 2008 में तलाक हो गया था। इसके बाद अश्विन ने साल 2013 में रुपाली से शादी कर ली। उसी साल कपल बेटे रुद्रांश के पैरेंट्स बने। ईशा ने दावा किया है कि रुपाली ने उनका घर तोड़ दिया। बाद में रुपाली ने ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका