Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का ने शेयर की पोस्ट तो लोगों ने विराट के बयान से जोड़ा, इस मशहूर अभिनेता के घर से हुई चोरी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। अनुष्का जब विराट की गर्लफ्रेंड थीं तब से ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 8:31:23

2 News : अनुष्का ने शेयर की पोस्ट तो लोगों ने विराट के बयान से जोड़ा, इस मशहूर अभिनेता के घर से हुई चोरी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। अनुष्का जब विराट की गर्लफ्रेंड थीं तब से ही स्टेडियम में जाकर उनकी हौसला अफजाई कर रही हैं। शादी के बाद अनुष्का ने एक्टिंग की दुनिया को लगभग टाटा-बाय-बाय कर दिया है। ऐसे में वह अधिकतर मौकों पर विराट के मैच का मजा लेती दिखती हैं। वह हाल ही में दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत की गवाह भी बनी थीं। इस बीच अनुष्का ने अस्तित्व और खुद पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि कैसे एक व्यक्ति के विभिन्न संस्करण उन लोगों के दिमाग में रहते हैं जो उन्हें जानते हैं।

अनुष्का ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा है, “जो लोग भी आपको जानते हैं उन लोगों के दिमाग में आपका अलग-अलग संस्करण बना होता है। जिस भी इंसान के बारे में ‘अपने आप’ के तौर पर सोचते हैं कि हकीकत में वो सिर्फ आपके लिए है और यहां तक कि आप भी असल में नहीं जानते कि वो कौन है। हर इंसान जिससे आप मिलते हैं, जिसके साथ आपका रिश्ता होता है या सड़क पर जिसके साथ आंखों से आपका कॉन्टैक्ट हो जाता है, वो अपने दिमाग में आपकी छवि बनाता है।

आप अपनी मां-पिता, भाई-बहनों के लिए वही इंसान नहीं है, जो अपने साथ काम करने वालों के लिए, पड़ोसियों के लिए या फिर दोस्तों के लिए हैं। लोगों के दिमाग में आपके अलग-अलग हजारों संस्करण हैं।” एक दिन पहले विराट अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कई चीजों के बारे में बात की, साथ ही रिटायरमेंट का भी जिक्र किया।

विराट ने कहा कि मैं अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहा हूं। मैं जब रिटायरमेंट लूंगा तो उसके बाद क्या करूंगा, इस बारे में मुझे खुद नहीं पता, शायद मैं ट्रैवलिंग कर सकता हूं। इसके अलावा विराट ने बीसीसीआई के उस फैसले पर भी नाराजगी जताई जिसमें क्रिकेटर्स के परिवार वालों को मुकाबलों के दौरान उनसे दूर रहने को कहा गया है। लोग अनुष्का की पोस्ट को विराट से जोड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अनुष्का की आखिरी फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी।
anushka sharma,actress anushka sharma,virt kohli,cricketer virat kohli,anushka virat,anushka cryptic post,vishwak sen,actor vishwak sen विश्वक सेन के पिता ने दर्ज कराया चोरी का मामला, हीरे की अंगूठी सहित ये ले गए चोर

मशहूर तेलुगु एक्टर विश्वक सेन के हैदराबाद फिल्म नगर में स्थित घर से चोरी हो गई है। ये घटना 16 मार्च की बताई जा रही है। एक्टर के पिता ने इस घटना की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार विश्वक के घर से हीरे की अंगूठी, सोने के गहने और करीब 2.2 लाख रुपए कैश चोरी हुए हैं। अब तक इस मामले में विश्वक की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चोरी विश्वक के घर के तीसरे फ्लोर से हुई है और यहां पर उनकी बहन वनमई रहती हैं। बताया जा रहा है कि 16 मार्च सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर ये चोरी हुई थी। उस दौरान विश्वक घर पर मौजूद नहीं थे। वनमई जब उठीं तो उन्होंने देखा कि उनका कमरा फैला हुआ है और इसकी खबर उन्होंने पिता को दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई गई। विश्वक के घर से कुछ फिंगरप्रिंट्स और बाकी सुराग भी लिए गए हैं।

पुलिस ने आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं। कहा जा रहा है कि चोरी से पहले दो दिन तक विश्वक और उनका परिवार घर पर नहीं था। विश्वक ने वेलीपोमाके, हिट : द फर्स्ट केस, गैंग्स ऑफ गोदावरी और मैकेनिक रॉकी जैसी फिल्मों में काम किया है। विश्वक की हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘लैला’ फ्लॉप हो गई थी। वे अब ‘फंकी’ और ‘VS13’ की तैयारी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका