न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुराग ने धोए आलिया-शेन के पैर, शेयर की शादी की तस्वीरें, प्रभास की ‘स्पिरिट’ में दिखेगा यह सेलेब कपल

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप (23) विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। आलिया ने 11 दिसंबर को मुंबई में अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Dec 2024 7:24:13

2 News : अनुराग ने धोए आलिया-शेन के पैर, शेयर की शादी की तस्वीरें, प्रभास की ‘स्पिरिट’ में दिखेगा यह सेलेब कपल

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप (23) विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। आलिया ने 11 दिसंबर को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन रेग्वेयर के साथ शादी की। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन काफी वायरल हुए। अब अनुराग ने शादी की नई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें वे बेटी का कन्यादान करते और पग धोने की रस्म अदा करते दिख रहे हैं। अनुराग ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

उनका देसी अंदाज सबका ध्यान खींच रहा है। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि अनुराग दूल्हा-दुल्हन के साथ कुर्सी पर बैठे हैं और उनके साथ रस्में निभा रहे हैं। उन्हें आलिया के पैर पखारने की रस्म करते देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में अनुराग नवविवाहित जोड़े के पैर पर जल डालकर धोते हुए रस्म निभा रहे हैं। कन्यादान के समय अनुराग बेटी और दामाद को अपने हाथों से पैसे देते हैं। अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज ने भी रस्में निभाईं।

अनुराग ने कैप्शन में लिखा, “ये भी गई...(दामाद) शेन इसका ख्याल रखना। अब मैं अपने जिद्दी स्वभाव में वापस आ जाऊंगा। सभी का शादी में आने के लिए धन्यवाद।” शादी में इम्तियाज अली, अभिषेक बच्चन, अगस्त्य नंदा, अनुराग की दूसरी एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन समेत कई सितारे शामिल हुए। आलिया और शेन ने पिछले साल सगाई की थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी।

‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भव्य स्तर पर बनाएंगे ‘स्पिरिट’ मूवी

‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर भी खूब चर्चे हैं। इसको लेकर जबरदस्त हाइप है। अब ‘स्पिरिट’ को लेकर कुछ खास अपडेट सामने आई हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई अहम नाम सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान होंगे। दोनों ‘आदिपुरुष’ फिल्म में भी साथ दिखे थे।

सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं। करीना और सैफ को संदीप ने फिल्म में नकारात्मक भूमिका के लिए चुना है। पिछली बार कपल साल 2012 में फिल्म 'एजेंट विनोद' में साथ दिखा था। प्रभास और वांगा अपने इस प्रोजेक्ट को पैन इंडिया के बजाय पैन वर्ल्ड लेवल का बनाना चाहते हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि वांगा और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से भी बातचीत कर रहे हैं। एक्शन थ्रिलर कही जाने वाली इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में होंगे। उनकी एक भूमिका हीरो की तो एक खलनायक की होगी। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क