न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कीर्ति से मिले अनुपम ने दी गोविंदा की हेल्थ अपडेट, तब्बू की हॉलीवुड सीरीज ‘ड्यून : प्रोफेसी’ का ट्रेलर रिलीज

मशहूर एक्टर गोविंदा के साथ कुछ समय पहले एक हादसा हो गया था। सुबह-सुबह जब वे कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे तो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 7:12:55

2 News : कीर्ति से मिले अनुपम ने दी गोविंदा की हेल्थ अपडेट, तब्बू की हॉलीवुड सीरीज ‘ड्यून : प्रोफेसी’ का ट्रेलर रिलीज

मशहूर एक्टर गोविंदा के साथ कुछ समय पहले एक हादसा हो गया था। सुबह-सुबह जब वे कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे तो गलती से उनकी रिवॉल्वर चल गई, जिससे उनके पैर में गोली लग गई। गोविंदा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। 2-4 दिन बाद वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए थे। अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार से मुलाकात कर उनकी सेहत का अपडेट दिया है।

अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कीर्ति के साथ बातचीत करते हुए दिखे। अनुपम को कहते सुना जा सकता है कि आज मैं बहुत सालों बाद कीर्तिजी से मिला और उन्होंने मेरी एक बहुत अच्छी फिल्म डायरेक्ट की थी और वो पल बेहद खास था, उस वक्त खूब मजा आया था। सतीश कौशिक के निधन के वक्त हम मिले थे और अब फिर से मिले हैं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और आप फिल्म बनाइए।

कीर्ति बहुत पॉजिटिव और टैलेंटेड इंसान हैं। इनकी एक और पहचान है कि ये गोविंदाजी के बड़े भाई हैं। अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “एनकाउंटर इन द पार्क : मैं बहुत लंबे समय के बाद कीर्ति कुमारजी से मिलकर बहुत खुश हूं। उन्होंने मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक ‘हत्या’ का निर्देशन किया था। हमने कई मुद्दों पर बातचीत की, जिसमें मेरे दोस्त गोविंदा की पैर की चोट भी शामिल थी। यह जानकर बहुत राहत मिली कि वह अब ठीक हो रहे हैं।

हमने साथ बिताए समय, 90 के दशक के सिनेमा और जीवन में दयालु होने के महत्व के बारे में भी बात की। आपसे मिलकर अच्छा लगा मेरे दोस्त! जल्द ही एक फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ मिलते हैं! जय हो!” अनुपम के काम की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म ‘विजय 69’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। अनुपम 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

'ड्यून : प्रोफेसी' में तेज-तर्रार महिला की भूमिका निभा रही हैं तब्बू

तब्बू इस साल पहले करीना कपूर खान व कृति सेनन के साथ ‘क्रू’ और फिर अजय देवगन के साथ ‘औरों में कहां दम था’ मूवी में नजर आई थीं। अब वह लोकप्रिय हॉलीवुड टीवी सीरीज 'ड्यून : प्रोफेसी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें तब्बू ‘सिस्टर फ्रांसेस्का’ की भूमिका में दिखेंगी। यह रोल बेहद बुद्धिमान, तेज-तर्रार, खूबसूरत और साहसी महिला का है। आज शुक्रवार (18 अक्टूबर) को निर्माताओं ने 'ड्यून प्रोफेसी' का ट्रेलर जारी कर दिया।

इसमें तब्बू का दमदार अवतार दिखा। इसके साथ रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया। अमेरिका में इसका प्रीमियर 17 नवंबर को मैक्स पर होगा, जबकि भारत में इसे 18 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर देख सकते हैं। इसमें कुल 6 एपिसोड होंगे। यह सीरीज हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी भाषाओं में उपलब्ध होगी।

तब्बू इससे पहले 'लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमसेक' और 'ए सूटेबल बॉय' जैसे विदेशी प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। तब्बू की इस नई हॉलीवुड सीरीज का ट्रेलर लॉन्च होते ही उनके करीबी दोस्त और निर्माता विशाल भारद्वाज ने इसे साझा किया। इसके साथ उन्होंने तब्बू को बधाई देते हुए लिखा, “मेरे दिल की धड़कन के लिए गर्व और खुशी से भरा हुआ, जिसका कोई सानी नहीं है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री