न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनूप ने बताई जसलीन संग रिश्ते की सच्चाई, सलमान से शिष्या के रूप में मिलवाया, लेकिन बिग बॉस’ में हो गया खेल

मशहूर गायक अनूप जलोटा (71) कई सालों से अपनी सिंगिंग की चमक बिखेर रहे हैं। उनकी पहचान खास तौर पर भजन गायक के रूप में है। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 12:28:42

अनूप ने बताई जसलीन संग रिश्ते की सच्चाई, सलमान से शिष्या के रूप में मिलवाया, लेकिन बिग बॉस’ में हो गया खेल

मशहूर गायक अनूप जलोटा (71) कई सालों से अपनी सिंगिंग की चमक बिखेर रहे हैं। उनकी पहचान खास तौर पर भजन गायक के रूप में है। उनके गाए हुए भजन लोगों को भक्ति में डूबने के लिए मजबूर कर देते हैं। अनूप ने कुछ साल पहले फैंस को तब चौंका दिया था जब उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में जसलीन मथारू संग हिस्सा लिया था। शो में रोमांटिक कपल के रूप में एंट्री को लेकर दोनों चर्चाओं में रहे थे। इसका एक कारण उनकी उम्र में 36 साल का फासला भी था। अब अनूप ने खुलासा किया है कि कैसे जसलीन के पिता ने उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए मनाया।

वे हैरान थे जब शो में उन्हें जसलीन का लव इंट्रेस्ट बताकर मिलवाया गया। अनूप ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर आप जसलीन की गायकी सुनेंगे तो वह बहुत टेलेंटेड हैं। वह मेरे पास करीब 5-6 बार गायकी की क्लास लेने आई थीं। उसने मुझे एक बार कहा था कि उसे ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने का ऑफर मिला है। मैंने कहा ये तो अच्छी बात है। तुम्हें फेम मिलेगा। वह ग्रुप्स में डांस और सिंगिंग करती थीं। अनूप ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि शो के लिए एक शर्त थी कि आप सिर्फ़ एक अनोखी जोड़ी के रूप में ही जा सकते थे। मैंने उनसे सुखविंदर जी को लेने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने मना कर दिया है।

मैंने भी पहले मना कर दिया था क्योंकि मेरे पास बहुत सारे कॉन्सर्ट थे। जसलीन के पिता आए और मुझे मना लिया। आखिरकार मैं एक शर्त पर मान गया। हम गुरु और शिष्य के रूप में जाएंगे। वह मान गईं। मैं सलमान से मिला और उसे शिष्य के रूप में मिलवाया। उसने अच्छा गाया भी लेकिन जब सलमान ने पूछा कि क्या वह मेरी शिष्य है तो उसने कहा कि हम 3 साल से रिलेशनशिप में हैं। मैंने सोचा ये क्या हो गया? ये तो नहीं हुआ था। हम एक-दूसरे के बारे में जानते भी नहीं हैं अच्छी तरह से। मैं हैरान था लेकिन मुझे लगा कि यह गेम का एक पार्ट हो सकता है।

किसी ने उसे ऐसा कहने के लिए कहा होगा, क्या पता ‘बिग बॉस’ टीम ने कहा हो। मैंने उसे कंफ्रंट नहीं किया कभी। मैं समझ गया कि पीठ पीछे कोई गेम चल रहा है और क्या पता वह इसे पाने के लिए ऐसा कर रही है और उसने ऐसा किया भी। ‘बिग बॉस’ हाउस से निकलने के साढ़े चार महीने बाद मीडिया में कई तरह की अफवाह उड़ीं। मैंने अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और जसलीन के पिता भी वहां थे। हम दोनों बैठे और मीडिया को बताया कि हम उसकी शादी में उसका कन्यादान करेंगे। इसके बाद कोई सवाल रह नहीं गया पूछने के लिए। ‘बिग बॉस’ के बाद से मैं जसलीन से बात नहीं कर रहा हूं, जबकि मैं उनके पिता के टच में हूं।

anup jalota,singer anup jalota,bigg boss 12,Salman Khan,jasleen matharu,anup jasleen,anup jasleen affair

अनूप जलोटा ने की हैं 3 शादियां, दो से हुआ तलाक और तीसरी पत्नी का निधन

अनुप की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी तीन शादियां हुई हैं। अनूप को पहला प्यार सोनाली सेठ के रूप में मिला। सोनाली एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं और पार्श्वगायक, गजल और भजन गायिका भी हैं। संगीत की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें अनूप से प्यार हो गया और शादी कर ली। शादी ज्यादा दिन नहीं चली और तलाक हो गया। सोनाली ने मशहूर गायक रूप कुमार राठौड़ और अनूप ने बीना भाटिया के साथ दूसरी शादी कर ली।

ये एक अरेंज मैरिज थी। हालांकि एक बार फिर से अनूप का तलाक हो गया। इसके बाद अनूप ने मेधा गुजराल के साथ विवाह किया। मेधा पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री दिवंगत इंद्र कुमार गुजराल की भतीजी और दिग्गज डायरेक्टर शेखर कपूर की पहली पत्नी थीं। अनूप व मेधा के एक बेटा आर्यमान है। साल 2014 में लीवर फेल होने और दूसरी बार हार्ट अटैक से मेधा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी