न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अंतिम’ और ‘तड़प’ फिल्म के गाने हुए रिलीज, सुष्मिता सेन की ‘आर्या-2’ का टीजर आया सामने

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अंतिम-द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 2:59:48

‘अंतिम’ और ‘तड़प’ फिल्म के गाने हुए रिलीज, सुष्मिता सेन की ‘आर्या-2’ का टीजर आया सामने

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अंतिम-द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्ममेकर्स ने आज शुक्रवार को 'अंतिम’ का एक धमाकेदार गाना ‘चिंगारी’ रिलीज कर फैंस को खुश कर दिया है। इस गाने में अभिनेत्री वलूचा डिसूजा जबरदस्त मराठी लावणी करती नजर आ रही हैं। वलूचा का महाराष्ट्रीयन देसी अंदाज दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

गाने को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने आवाज दी है। इसे कृति महेश ने कोरियोग्राफ किया है। बोल वैभव जोशी ने लिखे हैं और हितेश मोदक ने म्यूजिक दिया है। इससे पहले रोमांटिक गाना 'होने लगा' रिलीज हुआ था, जिसमें महिमा मकवाना और आयुष की जबरदस्त केमिस्ट्री थी। इसे महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है। यह सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

antim the final truth movie,tadap movie,aarya webseries,Salman Khan,ahan shetty,sushmita sen,bollywood news in hindi

तड़प के गाने में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की दिख रही है रोमांटिक केमेस्ट्री

तड़प फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। मेकर्स ने पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब शुक्रवार को तड़प का एक और गाना तेरे सिवा... रिलीज किया है। गाने में अहान और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने की शुरुआत अहान की बाइक पर शराब की बोतल के साथ होती है। उनके बढ़े हुए बाल, दाढ़ी और मूंछें काफी आकर्षक लग रहे हैं।

ऐसा लग रहा है जैसे गाना फ्लैशबैक पर चल रहा है जहां अहान गर्लफ्रेंड तारा के साथ बिताए अच्छे समय को याद कर रहे हैं। ये गाना प्रीतम, शिल्पा राव, दर्शन रावल द्वारा गाया गया है। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इससे पहले गुरुवार को गाने का टीजर सामने आया था। तारा ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन के साथ लिखा था, 'पार्टी एंथम ऑफ द ईयर आ गया है...तेरे सिवा जग में गाना आउट।’ फिल्म सिनेमाघरों में 3 दिसंबर को रिलीज होगी।

वेबसीरीज आर्या के पहले सीजन में सुष्मिता ने एक्टिंग के लिए लूटी थी वाहवाही

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे फोटो और वीडियो के माध्यम से खुद के बारे में फैंस को अपडेट देती रहती हैं। पिछले साल सुष्मिता ने वेबसीरीज आर्या से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करते हुए अपनी दमदार उपस्थित दर्ज कराई थी। आर्या को जबरदस्त सफलता मिली। डिज़्नी+हॉटस्टार ने इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटेड हॉटस्टार स्पेशल्स आर्या के एक और जबरदस्त दिलचस्प सीजन के साथ वापसी की है।

सुष्मिता दोबारा आर्या सरीन की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो दूसरे सीजन में सबसे खतरनाक दुश्मनों से लड़ेंगी। राम माधवानी द्वारा निर्मित इस एक्शन ड्रामा सीरीज में आर्या की काली दुनिया के रहस्य का खुलासा होगा। शुक्रवार को इस सैकंड सीजन का टीजर रिलीज कर दिया गया। इसमें आर्या पति की हत्या का बदला हर कीमत पर लेने की कोशिश करती दिख रही हैं। सुष्मिता लाल मुंह में किसी देवी जैसी लग रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर