न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मालिक’ में राजकुमार राव के साथ किया खतरनाक एक्शन, अंशुमान पुष्कर बोले– थोड़ी चोटें लगीं, लेकिन दिल से...

‘मालिक’ फिल्म में राजकुमार राव संग खतरनाक एक्शन करने के अनुभव पर बोले अंशुमान पुष्कर– "थोड़ी बहुत चोट लगी, लेकिन बचपन का सपना पूरा हुआ!" जानिए शूटिंग से जुड़े दिलचस्प किस्से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 11:49:28

‘मालिक’ में राजकुमार राव के साथ किया खतरनाक एक्शन, अंशुमान पुष्कर बोले– थोड़ी चोटें लगीं, लेकिन दिल से...

अभिनेता अंशुमान पुष्कर, जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली बहुप्रतीक्षित गैंगस्टर ड्रामा ‘मालिक’ में एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं, फिल्म में अपने दमदार और दिल दहलाने वाले एक्शन से दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गंभीर और गहराई लिए अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अंशुमान इस बार अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर एक अलग ही जोश के साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

अपने इस रोमांचक अनुभव को साझा करते हुए अंशुमान ने कहा, “यह मेरे लिए पहली बार था जब मैंने इतना जबरदस्त और इंटेंस एक्शन किया। सच बताऊं तो शरीर पर कुछ खरोंचें आईं, थोड़ी चोटें भी लगीं, लेकिन हर घाव में एक जुनून छुपा था, और वो अनुभव वाकई जिंदगीभर याद रहने वाला है।"

उन्होंने आगे बताया, “चाहे छत से छलांग लगाना हो, हाई-स्पीड कारों के पीछा करना हो या बम धमाकों के बीच दौड़ना, हर सीन मेरे लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं था।”

‘मालिक’ की कहानी क्राइम, पावर और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म न केवल स्टाइलिश एक्शन का तगड़ा डोज़ देगी बल्कि इसमें एक इमोशनल परत भी होगी जो दर्शकों को अंदर तक झकझोर देगी। अंशुमान के लिए यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बचपन का सपना पूरा होने जैसा मौका है।

वे कहते हैं, “मैंने बचपन से ही ऐसी फिल्में देखकर बड़े होते हुए ख्वाब देखे थे कि एक दिन मैं भी ऐसा एक्शन करूंगा... वो डायलॉग्स, वो मारधाड़... और आज जब वो हकीकत बन रही है, तो दिल सच में बहुत खुश है।”

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भले ही सेट पर हर सुरक्षा इंतज़ाम मौजूद था, लेकिन एक्शन करना हमेशा जोखिम से भरा होता है।

एक खास किस्सा साझा करते हुए अंशुमान ने हंसते हुए बताया, “एक बार जब हम बेहद इंटेंस सीन की शूटिंग कर रहे थे, राजकुमार राव भाई मुस्कुरा कर मेरे पास आए और बोले– ‘बचपन में जो धिशूम-धिशूम करते थे, उसका आज फायदा दिख रहा है।’ उस पल ने शूटिंग का सारा थकान मिटा दिया।”

फिल्म की शूटिंग के दौरान अंशुमान ने बंदूकें चलाने, स्टंट्स करने और प्रोफेशनल एक्शन की बारीकियों को बहुत करीब से सीखा। उन्होंने ये भी बताया कि इस फिल्म ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से और भी मजबूत बनाया।

‘मालिक’ के जरिए अंशुमान पुष्कर अपने करियर के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें वह न सिर्फ एक्शन दिखाएंगे, बल्कि अपने अभिनय से हर सीन में जान भी डालेंगे। दर्शक उनके इस नए अंदाज़ को जरूर पसंद करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी