न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंशुला ने की इनके साथ सगाई, तस्वीरें शेयर करने के साथ किया यह खुलासा भी, अर्जुन और बोनी कपूर ने ऐसे जताई खुशी

मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 11:28:57

अंशुला ने की इनके साथ सगाई, तस्वीरें शेयर करने के साथ किया यह खुलासा भी, अर्जुन और बोनी कपूर ने ऐसे जताई खुशी

मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है। अंशुला ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अंशुला ने लव स्टोरी की शुरुआत और रोहन द्वारा किए गए प्रपोज का खुलासा भी किया। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें अपलोड करने के साथ एक लंबी-चौड़ी पोस्ट के साथ फैंस को सगाई की जानकारी दी। अंशुला ने लिखा, “हम एक ऐप पर मिले थे। मंगलवार रात 1:15 बजे बातचीत शुरू हुई और हम सुबह 6 बजे तक बात करते रहे। मुझे तभी लग गया था कि खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत हो गई है।

3 साल बाद उसने मुझे मेरे फेवरेट न्यूयॉर्क शहर में सेंट्रल पार्क में कैसल के सामने प्रपोज किया। उसने भारत के समयानुसार ठीक 1:15 बजे प्रपोज किया। उस पल ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया थम गई हो। ये वो प्यार था, जो घर जैसा लगता है। मैं कभी परियों की कहानी में भरोसा नहीं करती थी, लेकिन रोहन ने जो दिया है, वो उससे भी बेहतर था। एकदम रियल और मैंने हां कह दिया। मैं रो रही थी, हंस रही थी और कांप रही थी। कितनी खुशी महसूस हो रही थी, मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। साल 2022 से तुम साथ रहे हो। मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से सगाई कर ली है।”

अर्जुन सगाई से बेहद खुश हैं और उन्होंने बहन पर खूब सारा प्यार लुटाया है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरी लाइफ ने उसे हमेशा के लिए पा लिया है। आप दोनों के लिए हमेशा खुशियों की कामना @anshulakapoor @rohanthakkar1511. आज मां की थोड़ी सी याद आई। आप दोनों को प्यार।” अंशुला के पिता बोनी ने भी अपनी खुशी जाहिर करने के साथ आशीर्वाद दिया। उन्होंने लिखा, “भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें, मैं आप लोगों के वापस आने और अपने गृह नगर में मेरे घर पर सगाई का जश्न मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

अंशुला की सौतेली बहन जान्हवी और खुशी कपूर ने भी सगाई पर खुशियां जाहिर की हैं। उल्लेखनीय है कि रोहन और अंशुला साल 2022 से रिलेशनशिप में हैं। साल 2023 में अंशुला ने रिश्ते को सोशल मीडिया के माध्यम से ऑफिशियल किया था, जब उन्होंने रोहन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। रोहन एक स्क्रिप्ट राइटर हैं और वो फिलहाल करण जौहर की कंपनी धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के साथ फ्रीलांस काम कर रहे हैं।

अंशुला खुद को मानती थीं मां-बाप के अलग होने की वजह, कहा-जान्हवी के पैदा होने के बाद लगा…

इस बीच अंशुला ने एक इंटरव्यू में बताया कि अपने मां-बाप के अलग होने की वजह वह खुद को मानने लगी थीं। अंशुला ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि मैं तब 6 साल की थी मुझे लगा कि मेरे आने से पहले उनकी जिंदगी अच्छी थी। मैं पैदा हुई उसके बाद दोनों अलग होने लगे। मुझे लगा कि शायद मैं अच्छी बेटी नहीं हूं। बाद में ऐसा और भी ज्यादा लगने लगा, मुझे पता है ये सुनने में भयानक लग सकता है-जानू (जान्हवी) के पैदा होने के बाद लगा कि शायद मुझमें ही कोई कमी थी।

मेरे दोनों पेरेंट्स ने मुझे समझाया था कि मैं उन दोनों के अलग होने की वजह नहीं थीं। अब मैं वैसा नहीं मानती लेकिन वो एक बच्चा था जो पता लगाने की कोशिश कर रहा था क्या गड़बड़ हुई है शायद मैं ही गलत हूं। आप नहीं बता सकते कि किसी पर साइकोलजिकली किस बात का असर हो जाए खासतौर पर जब वह छोटा होता है। आप कैसे चीजों को प्रॉसेस करते हैं यह एकदम अलग चीज होती है। मैंने मन में जो सोचा हो सकता है किसी की कोई बात मेरे कानों में पड़ी हो जिसका गलत असर हुआ हो। हो सकता है कि मैंने किसी आंटी या दोस्त की कोई बात सुनी हो।

शायद उनकी बातचीत का कोई शब्द मेरे कानों में गया हो और अपने दिमाग में एक अलग ही कहानी बना ली हो। वो मेरे ट्रॉमा का एक हिस्सा था जिससे मुझे डील करना था। इस चीज को मैंने अपने परिवार, भाई-बहन और मां-बाप से डिसकस किया। बता दें अंशुला की मां और बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी इस दुनिया में नहीं हैं। बोनी ने दूसरी शादी दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ की थी। श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में साल 2018 में निधन हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी