न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामायण पर एक और भव्य फिल्म की तैयारी: सूर्या राम, आलिया सीता, स्क्रिप्ट भी तैयार, विष्णु मांचू करेंगे निर्देशन

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के बाद अब साउथ से भी एक भव्य रामायण फिल्म आने वाली है। ‘कन्नप्पा’ फेम विष्णु मांचू ने सालों पुराना सपना साकार करने की ठानी है। वो रामायण को रावण के दृष्टिकोण से फिल्माना चाहते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 4:36:27

 रामायण पर एक और भव्य फिल्म की तैयारी: सूर्या राम, आलिया सीता, स्क्रिप्ट भी तैयार, विष्णु मांचू करेंगे निर्देशन

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ अपनी पहली झलक से ही दर्शकों की उत्सुकता का केंद्र बनी हुई है। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इस बीच, दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी एक और ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म की तैयारी की जा रही है, जिसकी कमान संभाली है विष्णु मांचू ने, जो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।

विष्णु मांचू ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण पर आधारित फिल्म बनाना है। साल 2009 से ही वो इस प्रोजेक्ट का सपना देख रहे हैं और अब जाकर उन्होंने स्क्रिप्ट और डायलॉग्स भी तैयार कर लिए हैं। इस फिल्म में वो भगवान श्रीराम के रोल में एक्टर सूर्या को कास्ट करना चाहते हैं, जबकि माता सीता के किरदार के लिए उनके दिमाग में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट का।

रावण के दृष्टिकोण से बनेगी कहानी, पिता मोहन बाबू बन सकते हैं लंकेश

विष्णु मांचू ने बताया कि यह फिल्म रामायण की पारंपरिक कहानी से कुछ अलग होगी, क्योंकि यह रावण के दृष्टिकोण से दिखाई जाएगी। उनका इरादा रावण की जर्नी को गहराई से दिखाने का है। विष्णु चाहते हैं कि उनके पिता और अनुभवी अभिनेता मोहन बाबू रावण की भूमिका निभाएं।

कल्याण राम और सत्यराज भी हो सकते हैं फिल्म का हिस्सा

इसके अलावा, विष्णु चाहते हैं कि जूनियर एनटीआर के भाई कल्याण राम भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभाएं। वहीं, ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज को वो जटायु के रूप में कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 2009 में ही सूर्या से इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की थी, लेकिन सीमित बजट के कारण उस समय यह सपना अधूरा रह गया था। अब जब उनके पास संसाधन हैं, तो वह इसे साकार करने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक