अन्नू कपूर (68) तीन दशक से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी छाप छोड़ी है। उन्हें कई यादगार रोल निभाने का मौका मिला है। अन्नू ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ 13 साल पहले एक फिल्म ‘7 खून माफ’ में काम किया था। प्रियंका ने फिल्म में अन्नू को किस करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में अब अन्नू ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। अन्नू ने हाल ही में एएनआई के पॉडकास्ट में शिरकत की। इसका एक प्रोमो ANI के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया गया है।
इसमें अन्नू से इस विवाद को लेकर सवाल किया जाता है तो वो बेबाकी से इसका जवाब देते हैं। अन्नू से पूछा जाता है, “आपका प्रियंका चोपड़ा के साथ एक भेदभाव भी हुआ था?” इसके जवाब में अन्नू कहते हैं, “एक न्यूज आ गई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को किस करने से इनकार कर दिया है। अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को आपत्ति नहीं है।
वो तो मैं हूं ना शक्ल है ना सूरत है ना पर्सनैलिटी, इसलिए समस्या हुई।” इसके अलावा अन्नू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी पत्नी अमेरिकन हैं। मैंने कभी भी ग्रीन कार्ड और यूएसए सिटीजनशिप के लिए एप्लाई नहीं किया। मैं सारी जिंदगी, मर जाऊंगा लेकिन कभी भी पासपोर्ट नहीं लूंगा। मेरी मजबूरी है मैं बड़ा लॉयलटी टाइप का इंसान हूं।
EP-230 with Annu Kapoor premieres today at 5 PM IST
"अगर मैं हीरो होता, तो Priyanka Chopra को कोई आपत्ति नहीं होती..." Annu Kapoor recalls 'kiss controversy' on the sets of 7 Khoon Maaf#SmitaPrakashपरमात्मा के दिए गए अनुपम वरदानों में से एक है सेक्स : अन्नू कपूर
अन्नू कपूर हाल ही यौन स्वास्थ्य ब्रांड ड्यूरेक्स के लेटेस्ट विज्ञापन में नजर आए थे। लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। अब अन्नू ने इस पर रिएक्शन दी है। अन्नू ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने सुना है कि इंटरनेट पर लोग इस विज्ञापन पर हंस रहे हैं, जबकि मुझे इसमें कुछ फनी नहीं दिखता है। मैं न्यूज चैनल नहीं देखता और अख़बार नहीं पढ़ता इसलिए मुझे अपने दफ़्तर के लोगों से पता चला।
दर्शकों ने इसे पॉजिटिव लिया और मजाक में भी। हम समझाना चाहते थे कि युवाओं को जिंदगी के बारे में लेक्चर देने की नहीं बल्कि सिखाने सिखाने की जरूरत है। सेक्स मानव जीवन के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण शारीरिक पहलुओं में से एक है। इसे स्टैंड-अप कॉमेडी के विषय के रूप में नहीं इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। परमात्मा के दिए गए अनुपम वरदानों में से सेक्स एक वरदान है।
यह बूढ़ा आदमी युवाओं को सावधानी बरतने और सावधान रहने के लिए कह रहा है। उनमें से कुछ मेरे पोते-पोतियों की उम्र के हो सकते हैं। मैं एक दादा-दादी के रूप में उन्हें बहुत ही मनोरंजक तरीके से सही दिशा और सबक दे रहा हूं। मैं 70 साल का होने जा रहा हूं, इस उम्र में मुझे और क्या करना चाहिए? मैं वास्तव में उनसे सेक्स के दौरान सुरक्षा बरतने की अपील करता हूं।














