न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता-विक्की की मैरिज डेट फिक्स! कैटरीना-विक्की की शादी के लिए 45 होटल बुक, ‘कुंडली भाग्य’ के संजय की शादी हुई

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अगले महीने शादी करने को तैयार हैं। उनकी शादी की डीटेल्स सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 1:07:50

अंकिता-विक्की की मैरिज डेट फिक्स! कैटरीना-विक्की की शादी के लिए 45 होटल बुक, ‘कुंडली भाग्य’ के संजय की शादी हुई

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अगले महीने शादी करने को तैयार हैं। उनकी शादी की डीटेल्स सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14 दिसंबर मैरिज डेट है। शादी मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में होगी। शादी की रस्में तीन दिन तक चलेंगी। रस्में 12 से 14 दिसंबर के बीच निभाई जाएंगी। 12 दिसंबर को मेहंदी सेरेमनी होगी। इसके बाद 13 दिसंबर को हल्दी और संगीत का फंक्शन है। 14 दिसंबर को विक्की और अंकिता सात फेरे लेंगे।

शादी की रस्में सुबह से ही शुरू हो जाएंगी, जबकि शाम को रिसेप्शन होगा। शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ होगी। मेहंदी के लिए ब्राइट पॉप और वाइब्रेंट अटायर की थीम रखी गई है। हल्दी की सेरेमनी की थीम पीले रंग में रखी गई है। इस फंक्शन में सभी मेहमान पीले अटायर में ही नजर आएंगे। संगीत सेरेमनी की थीम इंडो वेस्टर्न है। आपको बता दें कि अंकिता और विक्की काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अंकिता अक्सर विक्की के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

ankita lokhande,vicky jain,katrina kaif,vicky kaushal,sanjay gagnani,poonam preet bhatia,bollywood news in hindi

कोहली-अनुष्का भी विक्की-कैटरीना की शादी में करेंगे शिरकत

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का शादी समारोह 7 से 9 दिसंबर के बीच होगा। हालांकि अभी तक इस पर विक्की या फिर कैटरीना के परिवार ने कोई रिएक्शन नहीं दी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों इस बात का ऐलान करेंगे। राजस्थान के सवाई माधोपुर के आलीशान रिजॉर्ट में शादी होगी। कोविड-19 महामारी को देखते हुए विक्की और कैटरीना शादी में कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार रणथंभौर में इस वक्त कोई भी होटल बुकिंग के लिए खाली नहीं है। होटल के स्टाफ ने कहा है कि 7 दिसंबर को कई सारे स्टार्स आने वाले हैं।

शादी के लिए 1 या 2 नहीं बल्कि 45 होटल बुक किए जाने की खबर है। इसकी वजह यह भी है कि वहां पर सारे होटल छोटे होते हैं। मेहमानों के हिसाब से कई होटल बुक किए गए हैं। शादी के साथ संगीत और मेहंदी की रस्म भी होटल में होगी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार शादी में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका शामिल हो सकते हैं। कैटरीना की तरफ से इन्विटेशन भेज दिया गया है। अनुष्का और कैटरीना के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

संजय गगनानी ने पूनम प्रीत भाटिया के साथ गुरुद्वारे में की शादी

कुंडली भाग्य सीरियल से मशहूर हुए एक्टर संजय गगनानी मंगेतर पूनम प्रीत भाटिया के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी दिल्ली के गुरुद्वारे में हुई। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी में शो की स्टारकास्ट भी पहुंची थी। सभी ने खूब धमाल मचाया। मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी में भी कपल ने जमकर मस्ती की। फोटो में दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। वे बेज और रेड आउटफिट में परफेक्ट लग रहे हैं। अंजुम फकीह ने वेडिंग की फोटो शेयर की है, जिसमें आनंद कारज की रस्म देखने को मिल रही है।

सेरेमनी के दौरान कपल काफी खुश नजर आया। पूनम ने लाल लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी कर रखी थी। हाथ में सुहाग का चूड़ा, माथे पर टीका, बड़ी सी नथ, हैवी नेकलेस और झुमके पहने थे। संगीत सेरेमनी में संजय ने ब्लू एंड ब्लैक टक्सीडो, जबकि पूनम ने ग्लिटर वाला नीला गाउन पहना था। कुछ महीने पहले संजय ने खुलासा किया था कि वे पूनम के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। उन्होंने 2018 में पूनम से सगाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो