न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिवाली पर पिता की याद में भावुक हुईं अंकिता, अमिताभ की इन बातों से लग रहीं अभिषेक के तलाक की अटकलें

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। दिवाली पर अंकिता ने परिवार के साथ धूमधाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Nov 2024 1:04:33

2 News : दिवाली पर पिता की याद में भावुक हुईं अंकिता, अमिताभ की इन बातों से लग रहीं अभिषेक के तलाक की अटकलें

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। दिवाली पर अंकिता ने परिवार के साथ धूमधाम से त्योहार मनाया। अंकिता ने पति विक्की के साथ खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालांकि अंकिता इस खुशी के मौके पर अपने पिता को याद कर इमोशनल हो गईं। अपनी भावनाएं बताने के लिए उन्होंने पोस्ट भी शेयर की। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर परिवार के प्रति आभार और प्यार जताया। अंकिता ने कई फोटो शेयर कीं।

अंकिता ने लंबे-चौड़े कैप्शन में लिखा, “हैप्पी दिवाली! जैसा कि हम आपके साथ शादी के बाद अपनी तीसरी दिवाली मना रहे हैं, ऐसा लगता है जैसे हम एक-दूसरे को हमेशा से जानते हैं। मैं प्यार, हंसी और उस जीवन के लिए आभारी हूं जो हम एक साथ साझा कर रहे हैं। मुझे प्यार करने वाला परिवार देने के लिए धन्यवाद, मैं मां-पापा, भैया-भाभी जीजू व वर्षा दी और निश्चित रूप से आप बेबी को पाकर बहुत खुश हूं। रोशनी का यह त्योहार मुझे उस खुशी की याद दिलाता है जो आप मेरे जीवन में लाते हैं।”

अंकिता ने आगे लिखा, “मुझे आपकी याद आती है, पापा और काश आप हमारे साथ दीये जलाने के लिए यहां होते। आपकी अनुपस्थिति गहराई से महसूस होती है, लेकिन मुझे पता है कि आपका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है। मैं इन पारिवारिक तस्वीरों को संजोकर रखती हूं, लेकिन आखिरी 2 तस्वीरों में...काश मेरे पापा इसे पूरा करने के लिए यहां होते। परिवार ही सब कुछ है!!!!! प्यार और आभार, हमेशा।” बता दें अंकिता के पिता का 68 साल की उम्र में अगस्त 2023 में निधन हो गया था।

अमिताभ KBC 16 में ऐश्वर्या और आराध्या का नाम लेना भूले

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलग होने की खबरें पिछले कई दिनों से छायी हुई हैं। हालांकि इन अफवाहों पर बच्चन परिवार ने चुप्पी साध रखी है। हाल ही में अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन की कुछ बातों से तलाक की बातों को और हवा मिल गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे अमिताभ ने शो के दौरान कुछ ऐसा कहा कि अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने खबरों ने फिर से तूल पकड़ लिया है।

शो की यह क्लिप सामने आने के बाद फैंस हैरान हैं। अमिताभ अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली’ के सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ का जिक्र कर रहे थे। इस दौरान अमिताभ ने अभिषेक और रानी मुखर्जी का नाम लिया, लेकिन गाने में धमाल मचाने वालीं ऐश्वर्या को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। अमिताभ के मुंह से बहू का नाम नहीं सुनकर कई लोगों को अटपटा लगा। इसी तरह KBC 16 के एक अन्य एपिसोड में अमिताभ पोते-पोतियों की बात कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी श्वेता बच्चन के दोनों बच्चों नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा का नाम लिया, लेकिन पोती आराध्या का जिक्र तक नहीं किया। इन दोनों घटनाओं के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या का रिश्ता एक बार फिर सवालों के कठघरे में खड़ा हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री