न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गदर 2’ के लिए अमीषा के आरोप पर अनिल ने दिया जवाब, बताई प्रियंका के साथ 22 साल से काम नहीं करने की वजह

एक्ट्रेस अमीषा पटेल साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ के बाद से फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 8:55:46

‘गदर 2’ के लिए अमीषा के आरोप पर अनिल ने दिया जवाब, बताई प्रियंका के साथ 22 साल से काम नहीं करने की वजह

एक्ट्रेस अमीषा पटेल साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ के बाद से फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके बाद इससे जुड़े हर कलाकार की जबरदस्त वैल्यू बढ़ गई। अमीषा भी तब से लगातार सुर्खियों में हैं और फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा की शिकायत करती दिखती हैं। वह कई बार बता चुकी हैं कि वो अनिल शर्मा से निराश हैं और उन्होंने उन्हें बताए बगैर फिल्म का क्लाइमेक्स बदला था। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अनिल ने इन आरोपों पर कहा है कि अमीषा ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद फिल्म साइन की थी।

अनिल ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल संग बात करते हुए कहा कि हर कोई अपने विचार बताने के लिए आजाद है, मैं कीचड़ में पत्थर नहीं मारता। मेरे लिए वो अब भी परिवार का हिस्सा है, जब वो नई थीं तब वो रोज मेरे पास 5-6 घंटे के लिए आती थी और ‘सकीना’ के रोल के लिए मेरे साथ ही तैयारी करती थी। मैंने उसके साथ अच्छा वक्त भी देखा है, लेकिन वो बड़े घर की बेटी है, बड़े घर के बच्चे मूडी होते हैं ना, वो भी मूडी है। वो रईस और खानदानी परिवार से हैं। वो जब हमारे घर रिहर्सल के लिए आई थी तो वो करोड़ों का हीरा पहनकर और 1 करोड़ की मर्सडीज में आती थी।

मैंने उसे कास्ट किया क्योंकि वो खूबसूरत थीं, वो बहुत अच्छी परफॉर्मर नहीं थीं, लेकिन उसने सीखा और बहुत मेहनत की। और उसने ‘सकीना’ बनने के लिए 6 महीने मेहनत की। उसमें वो एटीट्यूड था जो ज्यादातर अमीर परिवार के बच्चों में होता है और वो मेरे किरदार में फिट बैठीं। क्लाइमेक्स बदलने वाले आरोप पर अनिल ने कहा कि अगर उनमें इतनी समझ है तो वह फिल्म बनाने के लिए फ्री है।

ये एक खुला मार्केट है, उन्हें कौन रोक रहा है?” उन्होंने तो पूरी स्क्रिप्ट पढ़कर ही फिल्म साइन की थी। फिल्म में पहले से ही ‘तारा सिंह’ के बेटे को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था और उसके ऊपर से वह अपनी पत्नी को भी ले जाएगा? यदि ऐसा होता तो अमीषा का किरदार विलेन के लिए एक आसान टारगेट होता, फिर सनी का किरदार फंस जाता। ‘तारा सिंह’ पागल है क्या जो बीवी को भी लेके जाएगा।

anil sharma,director anil sharma,filmmaker anil sharma,ameesha patel,actress ameesha patel,anil ameesha,gadar,gadar 2,priyanka chopra,actress priyanka chopra

अनिल शर्मा ने कहा, जब मैं 'गदर' बना रहा था तब प्रियंका इंडस्ट्री में नहीं थीं और…

अनिल शर्मा ने ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ 22 सालों से कोई फिल्म नहीं की है। हालांकि प्रियंका ने अनिल की ही फिल्म द हीरो : लव स्टोरी ऑफ स्पाई के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब अनिल ने प्रियंका के साथ और फिल्म ना करने के पीछे की वजह बताई है। अनिल ने कहा कि प्रियंका इतनी बड़ी स्टार हो गई थीं...और उनके लायक कोई फिल्म नहीं थी। जब मैं 'गदर' बना रहा था, तब प्रियंका इंडस्ट्री में नहीं थीं और जब उन्हें पहचान मिली तो मेरे पास उनके लायक कोई रोल नहीं था।

अनिल ने अपनी फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' के बारे में बात की और कहा कि उस फिल्म में मैं दिव्या खोसला कुमार और कैटरीना कैफ की लॉन्चिंग पर फोकस कर रहा था, जो उस वक्त नई थीं और उन्हें छोटे रोल दिए गए थे। जब शिल्पा शेट्टी को एक बच्चे की मां और पत्नी का रोल ऑफर किया गया तो मुझे यह नहीं लगा कि प्रियंका को यह रोल ऑफर करना सही होगा। हालांकि वह इसे स्वीकार कर सकती थीं।

प्रियंका की सफलता में मेरा कोई रोल नहीं है। उनकी जो भी उपलब्धियां हैं, वे उन्हें टैलेंट की वजह से मिली हैं। प्रियंका के साथ अभी भी मेरी बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है। वह मेरी फैमिली मेंबर जैसी हैं। प्रियंका अगर भीड़ में भी मुझे देखती हैं तो मेरे पास पहुंच जाती हैं। हम दोनों के परिवार बरेली से हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ