न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल कपूर ने मां की फोटो शेयर कर ऐसे किया याद, अनुपम की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में हुई इस दिग्गज की एंट्री

हाल ही फिल्ममेकर बोनी, एक्टर अनिल व संजय कपूर की मां निर्मल कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उम्र संबंधी बीमारियों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 May 2025 8:08:59

2 News : अनिल कपूर ने मां की फोटो शेयर कर ऐसे किया याद, अनुपम की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में हुई इस दिग्गज की एंट्री

हाल ही फिल्ममेकर बोनी, एक्टर अनिल व संजय कपूर की मां निर्मल कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निर्मल का 2 मई को निधन हो गया। बोनी ने इसके बाद एक पोस्ट शेयर कर अपना दुख बयान किया था। बोनी के छोटे भाई अनिल भी अब अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के लिए एक लंबी-चौड़ी भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी है। अनिल ने मां के साथ बचपन की अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली फोटो में उनकी मां की पेंटिंग है। दूसरी और तीसरी फोटो में ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है।

इसमें निर्मल काफी यंग दिख रही हैं। चौथी फोटो में अनिल ने अपने बचपन की झलक दिखाई है, जिसमें वो मां की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पांचवीं फोटो अनिल ने अपने पूरे परिवार की शेयर की है। इसमें उनकी मां केक काट रही हैं और सभी लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अनिल ने भावुक नोट में लिखा, “मां के जाने के बाद जो प्रेम और समर्थन हर ओर से मिला है, वह अत्यंत भावुक कर देने वाला है। हमारे पास उन सभी का आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।

मां ने न केवल परिवार के सदस्यों को, बल्कि कई अन्य लोगों के जीवन को भी प्रेम, समर्थन और स्नेह से छुआ। वह हमेशा मुस्कुराती थीं, दूसरों की परवाह करती थीं और उनके आस-पास गर्माहट लाने वाली एक मूक स्तंभ थीं।” बता दें निर्मल के पति सुरिंदर कपूर एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर थे। निर्मल हाउस वाइफ थीं। सुरिंदर का साल 2011 में निधन हो गया था।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया बोमन ईरानी का फर्स्ट लुक

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वे 22 साल बाद इस फिल्म के साथ डायरेक्शन की कमान संभाल रहे हैं। हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आई थी। फिल्म में लीड रोल कर रहीं एक्ट्रेस शुभांगी को काजोल ने इंट्रोड्यूस किया था। अब फिल्म में एक और बड़ी एंट्री हो गई है। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। फिल्म के नए एक्टर का इंट्रोडक्शन देते हुए उन्होंने बोमन ईरानी का पहला लुक रिवील कर दिया।

साथ ही बताया कि वे कैसे फिल्म में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए थे। अनुपम ने लिखा, “बोमन ईरानी न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि शानदार इंसान भी हैं। सेट पर उनके जैसा एक दोस्त होना जीवनभर के लिए एक बड़ी संपत्ति है। जब मैंने ‘तन्वी द ग्रेट’ का आइडिया उन्हें सुनाया, तो वो तुरंत ही मान गए थे। फिल्म में उनका होना और एक्टिंग भी लाजवाब है।” इस दौरान उन्होंने बोमन का शुक्रिया भी अदा किया। बोमन ‘रजा साब’ नाम का रोल कर रहे हैं।

उनका किरदार फिल्म में गहराई लाएगा। गौरतलब है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस शुभांगी को अनुपम खेर की एक्टिंग स्कूल से ही लिया गया है। उनकी ट्रेनिंग भी वहीं पर हुई हैं। बीते दिनों पता लगा था कि ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ के एक्टर इयान ग्लेन भी इस पिक्चर में दिखने वाले हैं। वे माइकल सिमंस का रोल कर रहे हैं, जो एक अहम कैरेक्टर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी