न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल कपूर ने दामाद के बर्थडे पर लिखा इमोशनल नोट, कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर भूमि ने तोड़ी चुप्पी

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम की शादी साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ हुई थी। सोनम ने लगभग तब से ही फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 1:17:51

2 News : अनिल कपूर ने दामाद के बर्थडे पर लिखा इमोशनल नोट, कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर भूमि ने तोड़ी चुप्पी

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम की शादी साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ हुई थी। सोनम ने लगभग तब से ही फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। उनके एक बेटा वायु है, जो अगस्त 2022 में उनकी जिंदगी में खुशियां लेकर आया। सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के लिए अक्सर अपने पति और बेटे के साथ फोटो और वीडियो के रूप में झलकियां शेयर करती हैं। बहरहाल मंगलवार (29 जुलाई) को आनंद का 42वां जन्मदिन था। इस मौके पर अनिल ने अपने दामाद को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे आनंद के साथ नजर आ रहे हैं।

दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में जंच रहे हैं और कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। अनिल ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, आनंद! आप सबसे कूल स्नीकर्स के शौकीन हो, साथ ही एक जिम्मेदार पिता भी हो, और ये सब आप बिना थके बहुत अच्छे से संभालते हो। आप सिर्फ सोनम के अच्छे पति नहीं हो, बल्कि हमारे पूरे परिवार की जान हो। आप जो प्यार और शांति हमारे घर में लाते हो, वो हमें काफी पसंद है और हम उसकी कद्र करते हैं। उम्मीद है कि आपके और वायु के साथ ढेर सारे गले लगने, कार में घूमने, टहलने और मजेदार सफर करने का सिलसिला यूं ही चलता रहे।

आपके बिजनेस में और भी कामयाबी मिले और हम सब मिलकर फैमिली लंच एन्जॉय करते रहें। हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं और खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि आप हमारे परिवार का हिस्सा हो।” इस इमोशनल नोट के साथ अनिल ने अपने दामाद के लिए भावनाओं का दिल खोलकर इजहार किया। अनिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब 'सूबेदार' मूवी में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ राधिका मदान हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी हैं। इसमें अनिल ने फौज से रिटायर सूबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभाया है।

भूमि पेडनेकर ने कहा, मुझे लगता है कि हर किसी की अपनी…

पिछले कुछ समय से देखने में आया है कि अभिनेत्रियों के फिलर्स, बोटोक्स और सर्जरी कराने को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल भी किया जाता है। अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने उन पर लगे कॉस्मेटिक सर्जरी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। भूमि ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि हर किसी की अपनी पसंद होती है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां लोगों को अपनी पसंद खुद चुननी चाहिए।

मैं कोई नहीं होती, जो लोगों की पसंद पर अपनी कोई राय बना सकूं। इन चीजों पर मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है। भूमि ने अपनी डाइट के बारे में भी बताते हुए कहा कि देसी घी मेरे नियमित खाने में शामिल होता है। लोग इससे बहुत डरते हैं, लेकिन मेरे खाने में एक चीज जरूर शामिल है और वह है वसा। मैं अपने खाने में घी बहुत ज्यादा लेती हूं। बस फर्क इतना है कि मैं घी में खाना नहीं बनाती। मैं इसे खाने के ऊपर डालकर खाती हूं। इसे अपनी रोटी पर या इडली में डालकर खाएं, यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

भूमि के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई 'मेरे हसबैंड की बीवी' थी। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह थे। इसके अलावा भूमि ने ईशान खट्टर के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में काम किया। भूमि की पहली फिल्म साल 2015 में आई ‘दम लगा के हईशा’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी