न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल ने ठुकराया 10 करोड़ रुपए का पान मसाला ऐड, प्रियंका ने दी परिणीति को जन्मदिन की बधाई

अनिल कपूर को बॉलीवुड का वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। उन्हें चाहे जिस प्रकार का रोल मिले वे उसमें अपनी अदाकारी से जान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Oct 2024 2:19:09

2 News : अनिल ने ठुकराया 10 करोड़ रुपए का पान मसाला ऐड, प्रियंका ने दी परिणीति को जन्मदिन की बधाई

अनिल कपूर को बॉलीवुड का वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। उन्हें चाहे जिस प्रकार का रोल मिले वे उसमें अपनी अदाकारी से जान डाल देते हैं। अनिल की पर्सनलिटी भी कमाल है और वे विवादों से हमेशा दूर रहते हैं। अनिल 67 साल के हो चुके हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में मौजूदा दौर के कई हीरो को मात देते हैं। इस बीच अनिल से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस के दिलों में उनकी इज्जत और बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि अनिल को नामी पान मसाला ब्रैंड ने अप्रोच किया था।

इसके लिए उन्हें 10 करोड़ रुपए ऑफर किए गए, लेकिन अनिल ने ऐड करने से मना कर दिया। मनी कंट्रोल.कॉम के मुताबिक अनिल को बड़ी पान मसाला कंपनी ने आकर्षक ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उन्हें अपने फैंस के प्रति जिम्मेदारी का अहसास है और ऐसे विज्ञापन नहीं करना चाहते जो लोगों की सेहत खराब करे, चाहे इसके लिए जो भी कीमत चुकानी पड़े। फैंस अनिल के इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। वे अब अनिल की एक्टिंग के साथ उनके गुणों के भी मुरीद हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि जो भी एक्टर पान मसाला को प्रोट करता है उसकी सोशल मीडिया पर खूब क्लास ली जाती है। अजय देवगन को इसके लिए अक्सर ट्रॉल किया जाता है। जब अक्षय ने भी उस ब्रैंड का विज्ञापन किया तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके बाद अक्षय ने अप्रैल 2022 में एक ट्वीट में माफी मांगते हुए कहा था कि उन पर लोगों की रिएक्शन का असर हुआ है और वो तंबाकू को बढ़ावा नहीं देंगे।

उन्होंने विज्ञापन की कमाई नेक काम में लगाने की बात भी कही थी। बहरहाल अनिल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘बिग बॉस 3’ होस्ट किया था। हालांकि वे सलमान खान जैसा रंग तो नहीं जमा पाए, लेकिन फिर भी कुछ हद तक नए अंदाज से लोगों को लुभाने में सफल रहे। उनकी पिछली दो फिल्में ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’ सुपरहिट रही हैं।

anil kapoor,actor anil kapoor,pan masala advertisement,pan masala endorsement,Akshay Kumar,ajay devgn,animal,figher,bb ott 3,parineeti chopra,actress parineeti chopra,priyanka chopra,parineeti priyanka

परिणीति चोपड़ा हुईं 36 साल की, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया विश

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज मंगलवार (22 अक्टूबर) को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें इस मौके पर अपनों के साथ फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऐसे में परिणीति से बेइंतेहा प्यार करने वालीं उनकी कजिन सिस्टर ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कैसे पीछे रह सकती थीं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति की एक शानदार बीच सेल्फी पोस्ट की।

तस्वीर में परिणीति ब्लैक मोनोकिनी पहने और स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे टीशा। आपके खास दिन पर आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं।” परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा ने भी लंदन से एक फोटो शेयर करने के साथ एक पोस्ट लिखी है। तस्वीर में भाई-बहन की जोड़ी कैमरे की तरफ मुंह करके खड़ी है। परिणीति ने अपने भाई के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। शिवांग ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे यार! थोड़ी देर में मिलते हैं।” जवाब में परी ने कमेंट सेक्शन में कई लाल दिल वाली आंख वाली इमोजी शेयर की हैं।

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की ‘अमर सिंह चमकीला’ थी। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें परिणीति ने दिलजीत दोसांझ की पत्नी अमरजोत का किरदार निभाया था। परिणीति आजकल सिंगर के रूप में लाइव कॉन्सर्ट भी करने लगी हैं। परिणीति की शादी पिछले साल आप नेता राघव चड्ढा के साथ हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार