न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में अनन्या पांडे ने किए थे ये समझौते, एक्ट्रेस ने पिता के उतार-चढ़ाव भरे करिअर पर भी की बात

मौजूदा समय में अनन्या पांडे फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। मीडिया और फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 7:17:32

रिलेशनशिप में अनन्या पांडे ने किए थे ये समझौते, एक्ट्रेस ने पिता के उतार-चढ़ाव भरे करिअर पर भी की बात

मौजूदा समय में अनन्या पांडे (26) फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। मीडिया और फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। अब अनन्या ने पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें शेयर की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनन्या का मार्च में एक्टर आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हो गया। अनन्या ने राज शमानी के पॉडकास्ट में बताया कि वह अब किसी रिश्ते में समझौता नहीं करेंगी। राज ने अनन्या से पूछा कि क्या वो ऐसे रिश्ते में रही हैं, जहां उन्होंने खुद से समझौता किया हो?

इस पर अनन्या ने कहा कि हम सभी के साथ ऐसा होता है, मैंने आस-पास ऐसा देखा है और मैं भी उस परिस्थिति में रही हूं। मुझे यकीन है कि मैंने खुद को बहुत बदला है, लेकिन इस हद तक नहीं बदला कि ज्यादा बुरा हो। मुझे अहसास हुआ है कि हां, मैं जो हूं, मैं वो नहीं रही। ये मेरे लिए अच्छी स्थिति नहीं थी। इसके बाद राज ने पूछा कि वो जब पीछे मुड़कर देखती हैं तो उन्हें खुद में कितना बदलाव दिखता है? इस पर अनन्या ने कहा कि मेरी पसंद और नापसंद में बदलाव हुआ है।

मैं खाना भी उसी की पसंद का खाऊंगी और मैं बाहर नहीं जाऊंगी क्योंकि मेरे साथी को घर पर रहना पसंद है...लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी। अब मैं चाहूंगी कि मेरा पार्टनर मुझे वैसा ही स्वीकार करे जैसी मैं हूं। मैं अपने पार्टनर को वैसा ही स्वीकार करूंगी जैसा कि वो है। रोमांस के बारे में मेरी सोच यह है कि वो (मेरा साथी) जो मेरी बात सुनता है, छोटी-छोटी बातों को याद रखता है। मैं हर समय समाधान नहीं चाहती। मैं चाहती हूं कि मेरा पार्टनर मेरी बात सुने। गौरतलब है कि अनन्या और आदित्य को कई दफा साथ देखा गया था। तब फैंस को लगता था कि उनका रिश्ता दोस्ती से भी आगे बढ़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

ananya panday,actress ananya panday,ananya relationship,aditya roy kapoor,ananya aditya,chunky panday,ananya chunky,raj shamanai podcast

लोग पिता को देखने के लिए हमारे घर के बाहर खड़े नहीं होते थे : अनन्या

पॉडकास्ट में अनन्या ने अपने पिता एक्टर चंकी पांडे (62) के उतार-चढ़ाव भरे करिअर के बारे में भी बात की। अनन्या ने कहा कि जब मैं पैदा हुई थी, तब मेरे पिता का करिअर बहुत खराब चल रहा था। 80 और 90 के दशक में वे एक बहुत बड़े अभिनेता थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने अलग-अलग तरह के काम करने शुरू कर दिए। लंबे समय तक वे काम नहीं करते थे। मैं उन्हें घर पर बैठे देखती थी। जब मैं बच्ची थी, तो मैं उनके साथ एक या दो बार ही फिल्म के सेट पर गई होगी।

ऐसा नहीं था कि वे बहुत व्यस्त रहते थे और बहुत सारा काम करते थे। लोग उन्हें देखने के लिए हमारे घर के बाहर खड़े नहीं होते थे, मैंने ऐसा नहीं देखा। मैं उनकी बहुमुखी प्रतिभा और बदलाव के प्रति उनके खुलेपन को अपनाना चाहती हूं। उन्होंने हर तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, उन्होंने छोटी भूमिकाएं निभाई हैं, उन्होंने नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने हरसंभव भाषा में फिल्में की हैं।

वे बदलाव के लिए बहुत खुले हैं, जो मुझे लगता है कि एक अच्छी बात है। मैं जिस पीढ़ी के एक्टर्स में से हूं। हम हर चीज़ में थोड़ा-बहुत करना चाहते हैं। यह एक ऐसी चीज है जिस पर मैं और मेरे पिता असहमत हैं। अनन्या ने इस साल नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ व CTRL और प्राइम वीडियो शो ‘कॉल मी बे’ में अपने काम से तारीफें बटोरी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री