Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पति आदित्य के कंगना-पूजा से अफेयर पर बोलीं जरीना, ...तो भी इस एक्ट्रेस को Kiss करता रहा एक्टर

एक्ट्रेस जरीना वहाब (65) और एक्टर आदित्य पंचोली (59) की शादी साल 1986 में हुई थी। जरीना, आदित्य से 6 साल बड़ी हैं। दोनों की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 8:00:17

2 News : पति आदित्य के कंगना-पूजा से अफेयर पर बोलीं जरीना, ...तो भी इस एक्ट्रेस को Kiss करता रहा एक्टर

एक्ट्रेस जरीना वहाब (65) और एक्टर आदित्य पंचोली (59) की शादी साल 1986 में हुई थी। जरीना, आदित्य से 6 साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘कलंक का टीका’ के सेट पर हुई थी और वहीं दोनों को प्यार हो गया। जरीना की मां शादी के भी खिलाफ थीं। अब जरीना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान शादी और आदित्य के अफेयर्स पर खुलकर बात की। जरीना ने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे हमेशा से आदित्य के अफेयर्स के बारे में पता था, लेकिन मैंने कभी उनसे सवाल नहीं किया।

मुझे बस इस चीज से फर्क पड़ता था कि वे जब घर आएं तो मेरे साथ कैसा बिहेव कर रहे हैं। मैं इसलिए उनसे सवाल नहीं करती थीं क्योंकि इससे वे बिना डर के रहते। मैं उनके अफेयर्स को लेकर पहले से तैयार थीं। इसके बाद जरीना से पूछा गया कि जब एक्ट्रेस पूजा बेदी और कंगना रनौत ने आदित्य पर आरोप लगाए थे तो तब उन्हें क्या लगा? इस पर जरीना ने कहा कि आदित्य कभी एब्यूसिव पति नहीं थे। उलटा मैं मार दूं उन्हें। उनकी गर्लफ्रेंड्स ने उन पर आरोप लगाए क्योंकि उन्हें वो नहीं मिला जो वो चाहती थीं। मैं कंगना के साथ हमेशा से सही रही हूं। वह कई बार मेरे घर आती थीं। आदित्य भी उनके साथ सही रहते थे।

मुझे पता नहीं कब चीजें खराब हुईं। आदित्य अच्छे पति और अच्छे पिता हैं। उन्होंने कभी मुझे किसी चीज के लिए नहीं रोका चाहे फिल्म हो या ट्रेवलिंग। बता दें आदित्य का नाम साल 1993 में कबीर बेदी की बेटी पूजा के साथ जुड़ा था। जब पूजा की नौकरानी ने आदित्य पर रेप का आरोप लगाया तो पूजा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी और उनका रिश्ता वहीं खत्म हो गया था। आदित्य और जरीना के बेटे सूरज पंचोली भी एक्टर हैं।
zarina wahab,actress zarina wahab,aditya pancholi,actor aditya pancholi,zarina aditya,sooraj pancholi,kangana ranaut,pooja bedi,sayani gupta,actress sayani gupta एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने शेयर किए सेट पर परेशान करने वाले पल

एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (39) कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। सयानी ने हाल ही में सेट पर एक परेशान करने वाले पल को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक को-एक्टर डायरेक्टर के 'कट' कहने के बाद भी उन्हें 'किस' करता रहा। सयानी ने फिल्म 'ख्वाबों का झमेला' के प्रमोशन के दौरान इंटरव्यू में फिल्मों और टेलीविजन में इंटिमेसी कॉर्डिनेटर के होने पर जोर दिया।

फिल्म 8 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इसमें लीड एक्टर प्रतीक बब्बर हैं। सयानी ने रेडियो नशा के साथ इंटरव्यू में कहा कि एक बार सेट पर डायरेक्टर के 'कट' कहने के बावजूद सह-कलाकार ने किसिंग सीन को जारी रखा, जिससे मैं काफी असहज महसूस कर रही थीं। हालांकि सयानी ने उस एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया। सयानी ने एक और परेशान करने वाली घटना का जिक्र किया।

सयानी ने कहा कि मुझे ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के पहले सीजन की शूटिंग के दौरान रेत पर एक शॉर्ट ड्रेस में समुद्र तट पर लेटना पड़ा। वहां लगभग 70 लोग मौजूद थे, लेकिन शूटिंग खत्म हुई तो मैं चाहती थीं कि मेरे पास कोई व्यक्ति शॉल लेकर खड़ा हो। मैंने महसूस किया कि सेट पर मेरी सुरक्षा के लिए किसी ने भी ध्यान नहीं दिया था। कभी-कभी एक एक्ट्रेस की सुरक्षा या किसी की भी सुरक्षा सबसे आखिरी चीज होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका