न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साबूदाना थालीपीठ : किसी भी दिन ले सकते हैं इसका मजा, व्रत का इंतजार करना जरूरी नहीं #Recipe

साबूदाना से कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। ये सभी अपने खास स्वाद के कारण जाने जाते हैं। आम तौर पर माना जाता है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 4:12:40

साबूदाना थालीपीठ : किसी भी दिन ले सकते हैं इसका मजा, व्रत का इंतजार करना जरूरी नहीं #Recipe

साबूदाना से कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। ये सभी अपने खास स्वाद के कारण जाने जाते हैं। आम तौर पर माना जाता है कि साबूदाना व्रत के दौरान ही काम आता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आप कभी भी इसकी अलग-अलग डिश का मजा उठा सकते हैं। आज हम आपको साबूदाना थालीपीठ की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह बनाने के लिए आलू, मूंगफली दाने और अन्य मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाना काफी सरल है। आपने अगर अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि से इसे तैयार करके देखें, जरा भी जोर नहीं आएगा। इसे पुदीना चटनी या दही के साथ सर्व करें। जो भी इसका स्वाद लेगा वह इसकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएगा।

sabudana thalipeeth,sabudana thalipeeth ingredients,sabudana thalipeeth recipe,sabudana thalipeeth vrat,sabudana thalipeeth fast,sabudana thalipeeth tasty,sabudana thalipeeth delicious

सामग्री (Ingredients)

साबूदाना – 1 कप
मूंगफली दाने – 1/4 कप
आलू उबले – 2
सिंघाड़े का आटा – 1/4 कप
जीरा – 1 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
नींबू का रस – 1 टी स्पून
तेल – जरुरत के मुताबिक
सेंधा नमक – स्वादानुसार

sabudana thalipeeth,sabudana thalipeeth ingredients,sabudana thalipeeth recipe,sabudana thalipeeth vrat,sabudana thalipeeth fast,sabudana thalipeeth tasty,sabudana thalipeeth delicious

विधि (Recipe)

- सबसे पहले साबूदाना साफ कर धोएं और उसे 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इससे साबूदाना नरम होकर अच्छी तरह से फूल जाएंगे।
- अब एक कड़ाही में मूंगफली दाने डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट करें। इसके बाद उन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
- जब मूंगफली दाने ठंडे हो जाएं तो उन्हें मसलकर छिलके अलग कर लें और उन्हें दरदरा कूट लें। अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भिगोए साबूदाना डाल दें।
- इसके बाद इसमें उबले आलू मैश कर डाल दें। दोनों को अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण में जीरा, काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- फिर मिश्रण में कद्दूकस अदरक, हरी धनिया पत्ती और नमक डालकर मिलाएं। अब मिश्रण में एक कप सिंघाड़े का आटा डालें और सारी सामग्रियों के साथ मिक्स कर दें।
- थालीपीठ के लिए आटा तैयार हो चुका है। अब एक बटर पेपर लें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें जिससे थालीपीठ चिपके नहीं।
- इसके बाद आटे की एक बड़ी लोई लेकर उसे पेपर पर रखकर चपटा करें और उसे दबाते हुए थालीपीठ का आकार दें।
- ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है, क्योंकि थालीपीठ ज्यादा पतला होने पर सेकने के दौरान परेशानी हो सकती है।
- अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा को मीडियम आंच पर गरम करें। जब तवा गरम हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।
- इसके बाद साबूदाना थालीपीठ डालकर मीडियम आंच पर सेकें। अब थालीपीठ को धीरे-धीरे पलटते हुए दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
- इसके बाद प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे आटे से थालीपीठ तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक