न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चंकी पांडे को अनन्या-फराह ने ऐसे किया बर्थडे विश, देवानंद को 102वीं जयंती पर शत्रुघ्न-जैकी ने किया याद

मशहूर अभिनेता चंकी पांडे आज शुक्रवार (26 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। चंकी 63 साल के हो गए हैं। चंकी को इस खास दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 3:07:57

2 News : चंकी पांडे को अनन्या-फराह ने ऐसे किया बर्थडे विश, देवानंद को 102वीं जयंती पर शत्रुघ्न-जैकी ने किया याद

मशहूर अभिनेता चंकी पांडे आज शुक्रवार (26 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। चंकी 63 साल के हो गए हैं। चंकी को इस खास दिन पर उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। चंकी की बेटी एक्ट्रेस अनन्या ने खास अंदाज में उन्हें विश किया है। अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद के बचपन की एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में चंकी सफेद पोशाक पहने और अनन्या की छोटी बहन को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। उनके बगल में खड़ीं भावना पांडे मुस्कुरा रही हैं। उनके सामने नन्हीं अनन्या कैमरे की ओर देखकर स्माइल दे रही हैं।

अनन्या ने इसके कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो पापा।” इसके साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी साझा की है। अनन्या अपने पिता के साथ काफी मजबूत बोंडिंग शेयर करती हैं। दो साल पहले आई अनन्या की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का चंकी ने भी काफी प्रमोशन किया था। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने चंकी के आइकॉनिक डायलॉग के साथ उन्हें विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर चंकी के साथ स्टोरी पोस्ट की है। फोटो में चंकी के हाथ में पास्ता की प्लेट है और चेहरे पर हैरानी वाले एक्सप्रेशन हैं।

फराह ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे चंकी पांडे, खुदा का वास्ता आई लव यू आखिरी पास्ता।” फराह ने चंकी की तरह ही अजीबोगरीब शायरी की है। आपको बता दें कि 'मा... मा... मिया... आई लव पास्ता' ‘हाउसफुल’ मूवी से चंकी का फेमस डायलॉग है। चंकी ने इस मूवी के पांचों पार्ट में ‘आखिरी पास्ता’ का रोल किया है। चंकी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार कुछ समय पहले रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में देखा गया था।

चंकी ने एक्टिंग करिअर की शुरुआत साल 1987 में मल्टी-स्टारर फिल्म ‘आग ही आग’ से की थी। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस नीलम कोठारी थीं। इसके बाद उन्हें सनी देओल और नीलम के साथ ‘पाप की दुनिया’ में कास्ट किया गया। चंकी को सोलो हीरो के रूप में कम ही फिल्में मिलीं। उनकी अधिकतर फिल्में मल्टीस्टारर रहीं। हालांकि उन्होंने बांग्लादेश में ढेरों सुपरहिट फिल्में करके जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

शत्रुघ्न सिन्हा और जैकी श्रॉफ ने सदाबहार अभिनेता देवानंद के लिए शेयर की पोस्ट

दिग्गज अभिनेता देवानंद की आज शुक्रवार (26 सितंबर) को 102वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से याद कर रहे हैं। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और जैकी श्रॉफ ने भी उन्हें याद करते हुए पोस्ट शेयर की है। शत्रुघ्न ने एक्स (ट्विटर) पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। साथ ही एक इमोशनल कैप्शन लिखा। तस्वीरों में शत्रुघ्न, देवानंद के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों मीडिया के सामने तस्वीर खिंचवा रहे हैं। बाकी दो तस्वीरें एक फिल्म के सीन की हैं, जो शायद ‘गैम्बलर’ की है। साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म में देवानंद और शत्रुघ्न ने साथ काम किया था।

शत्रुघ्न ने लिखा, “देवानंद की जयंती पर उनका प्रेरणादायक वीडियो ‘पर्ल्स ऑफ विजडम’ को प्यार और सम्मान के साथ याद कर रहा हूं। स्टाइलिश और हमेशा युवा रहने वाले इस महान फिल्ममेकर ने बदलते समय और भविष्य की गहरी बातें साझा कीं। उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। देव साहब अमर रहें” अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर देवानंद के साथ मोनोक्रोम वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।

बता दें देवानंद ने छह दशक के करिअर में अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया। करिअर की शुरुआत फिल्म ‘हम एक हैं’ से की थी। इसके बाद वे ‘गाइड’, ‘काला पानी’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उन्हें 2001 में पद्म भूषण और 2002 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देव आनंद ने 3 दिसंबर 2011 को 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह