इन दिनों पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। यह फोटो तब की है जब ऐश्वर्या साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीती थीं। इसमें ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय के साथ जमीन पर बैठ खाना खाती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या मैहरुन साड़ी पहनी हुई हैं। वे मुंह में निवाला डाल रही हैं। उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा हुआ था। दरअसल ये फोटो एक्ट्रेस एमी जैकसन ने शेयर की है। वे सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं औऱ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे अपलोड किया है। एमी ने लिखा, ‘रानी और मेरी हमेशा की पसंदीदा ऐश्वर्या राय।’














