न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

79 के हुए अमिताभ बच्चन, इन बड़े-बड़े सितारों ने ऐसे किया विश, बिग बी ने छोड़ा पान मसाला का विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज सोमवार (11 अक्टूबर) को 79 साल के हो गए। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 5:34:10

79 के हुए अमिताभ बच्चन, इन बड़े-बड़े सितारों ने ऐसे किया विश, बिग बी ने छोड़ा पान मसाला का विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज सोमवार (11 अक्टूबर) को 79 साल के हो गए। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर ग्रे जॉगर्स, स्लिंग बैग और नियॉन ग्रीन शूज व जैकेट पहने खुद का एक कोलाज शेयर किया।

उन्होंने कैप्शन दिया, “80वें साल की ओर बढ़ते हुए। इस पर उनकी बेटी श्वेता ने कमेंट सेक्शन में उनकी उम्र सही करते हुए 79वें लिखा। अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा ने ताली बजाने वाला इमोजी शेयर किया।

अजय देवगन ने बिग बी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "सर, आपको देखकर मैंने सीखा है कि, एक सच्चा कलाकार क्या होता है। जन्मदिन मुबारक हो प्रिय अमितजी @SrBachchanb."

सुनील शेट्टी ने लिखा, "सभी लाइनें वहीं से शुरू होती हैं जहां मिस्टर बच्चन खड़े होते हैं और आप मुझे हमेशा उस लाइन में पाएंगे. धन्य रहें सर. #FanBoyForever #HappyBirthdayAmitabhBachchan @SrBachchan."

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "एक बहुत ही प्यारे दोस्त, राष्ट्रीय आइकन, एक और एकमात्र @SrBachchan को जन्मदिन मुबारक हो, देश के फेवरेट आपकी उम्र लंबी हो।"

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे सर!! आपको ढेर सारी खुशियां, अच्छे स्वास्थ्य और सभी खूबसूरत चीजों की शुभकामनाएं। आप एक प्रेरणा हैं और मैं आपके साथ काम करने का अवसर पाने के लिए बहुत आभारी हूं @ श्री बच्चन।"

रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में सिने आइकन को ‘गैंगस्टर’ कहा। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लिखा, “स्वैग, हैप्पी बर्थडे सर।”

इमरान हाशमी ने चेहरे फिल्म के सेट की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “79वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अमितजी। आज आप 79 के हो गए हैं परंतु फिर भी प्रचंडता और जुनून से आप हमेशा चमकते जा रहे हो। हमेशा मुझे प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद सर। आपको मेरी तरफ से हार्दिक बधाइयां।”

‘जलसा’ के बाहर आकर फैंस का किया अभिवादन

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' के बाहर आज फैंस बिग बी को बर्थडे विश करने के लिए इकट्ठा हो गए। कोरोनाकाल से पहले हर रविवार को बिग बी ‘जलसा’ के बाहर अपने फैंस से मिलते थे। कोरोना के बाद उन्होंने हर रविवार को फैंस से मिलना बंद कर दिया, लेकिन जब आज फैंस भारी संख्या में उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए जमा हुए, तो ऐसे में अमिताभ ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और करीब डेढ़ साल बाद फिर अपना दीदार कराया।

अमिताभ बंगले से बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि फैंस उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। उनके बंगले के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिमसें आप देख सकते हैं फैंस 'अमिताभ बच्चन की जय हो' जैसे नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। अमिताभ ने इस दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा है।

amitabh bachchan,big b,actor amitabh bachchan,amitabh birth day,amitabh 79 years,bollywood news in hindi

अमिताभ ने पान मसाला ब्रांड के साथ अनुबंध किया खत्म, पैसे भी लौटाए

अमिताभ बच्चन ने एक पान मसाला ब्रांड ‘कमला पसंद’ के साथ अपना अनुबंध खत्म करने का फैसला किया है। टीवी पर कुछ दिनों पहले ही इस विज्ञापन को प्रसारित किया गया था। अमिताभ ने एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन द्वारा पान मसाला को बढ़ावा देने से हटने का अनुरोध करने के बाद यह कदम उठाया है। हाल ही सोशल मीडिया पर भी अमिताभ के फैंस ने पान मसाला को बढ़ावा देने पर उन्हें कठघरे में खड़ा कर दिया था। अमिताभ की टीम से जुड़े एक शख्स ने कहा कि विज्ञापन प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद अमितजी ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले हफ्ते वे इससे हट गए।

जब वे इस ब्रांड से जुड़े थे, तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है। अमिताभ ने कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने के साथ पैसे भी वापस कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि सरोगेट विज्ञापन का मतलब किसी अन्य उत्पाद के भेष में सिगरेट और शराब जैसे प्रतिबंधित उत्पादों को बढ़ावा देना होता है। हाल ही में इंदौर की क्रमांक-2 विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला की नजर जब इस विज्ञापन पर पड़ी तो उन्होंने अमिताभ को टेग करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि रणवीर चाहे कुछ भी करें, पर सर @SrBachchanजी पर आप तो गुटखे और पान मसाले का प्रचार न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर