न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन ने खोला 80 साल की उम्र में दौड़ने का राज, KBC-15 के प्रोमो में इस बात पर हंस पड़े Big B

कौन बनेगा करोड़पति...एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बुलंद आवाज में यह डायलॉग हमारे कानों में गूंजने वाला है। कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Aug 2023 10:38:02

अमिताभ बच्चन ने खोला 80 साल की उम्र में दौड़ने का राज, KBC-15 के प्रोमो में इस बात पर हंस पड़े Big B

कौन बनेगा करोड़पति...एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बुलंद आवाज में यह डायलॉग हमारे कानों में गूंजने वाला है। कई सालों से दर्शकों का ज्ञान बढ़ाने के साथ उनका भरपूर मनोरंजन करने वाले KBC का 15वां सीजन 14 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे से होगा। करीब सालभर से इसका इंतजार कर रहे फैंस की बेकरारी बढ़ती ही जा रही है।

इस रियलिटी शो को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले बिग बी भी वापसी के लिए तैयार हैं। अमिताभ ने शो को लेकर कहा कि यह उनके लाइव और टेलीविजन दर्शक हैं, जिनका प्यार उन्हें आगे बढ़ाता है। आपको बता दें कि 80 साल के हो चुके अमिताभ एक बार छोड़कर साल 2000 में इसकी शुरुआत से ही शो की मेजबानी कर रहे हैं। इसके तीसरे सीजन को एक और दिग्गज एक्टर शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में एक राजनेता और बिजनेसमैन के उदाहरण के माध्यम से दर्शकों के प्रति अपने प्यार को समझाया। अमिताभ ने लिखा कि स्वतंत्रता के शुरुआती सालों के एक बहुत ही प्रमुख राजनेता से एक बार पूछा गया था कि वे अपनी उम्र में भी मीटिंग के बाद मीटिंग को संबोधित करने में कैसे कामयाब होते हैं, यहां तक कि सुबह 3 बजे या देर रात को भी।

तब राजनेता बोले कि हां, मैं दिन के अंत तक थक जाता हूं, लेकिन जब मैं रात के 3 बजे अपने दर्शकों को देखता हूं और उनकी जय-जयकार सुनता हूं, तो सब कुछ भूल जाता है और एनर्जी का लेवल फिर से बढ़ जाता है...यह स्टूडियो दर्शकों या किसी भी दर्शक के लिए सच है, इस मामले के लिए... इसलिए काम पर दर्शकों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता..कोई भी प्रोफेशनल या गैर प्रोफेशनल काम - जो हमारी उपस्थिति के लिए जिम्मेदार है, वो है भरपूर जोश।

अमिताभ ने हाल ही में मंच के केंद्र में दौड़ने की आदत के बारे में भी बात की। उन्होंने सेट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की और लिखा,“सेट पर दौड़ने की यह गतिविधि इसलिए शुरू हुई क्योंकि मैंने जिद की थी। मुझे कई लोगों ने रोका लेकिन मैं दृढ़ था। मैं हमेशा उन लोगों के कंधों पर दौड़ूंगा जो प्यार करते हैं।''

amitabh bachchan,kbc-15,kaun banega crorepati,sony tv,big b,host amitabh bachchan,contestant

सोनी टीवी पर दिखाए जा रहे हैं KBC के मजेदार प्रोमो

सोनी टीवी पर KBC के कई प्रोमो दिखाए गए हैं जो फैंस की बेसब्री को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। प्रोमो के एक वीडियो में अमिताभ एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसमें अमिताभ कंटेस्टेंट से कहते हैं कि वो फिर कभी उनसे नहीं मिलना चाहते। आप सोच रहे होंगे कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा होगा?

दरअसल शो में आया हुआ यह कंटेस्टेंट इनकम टैक्स ऑफिसर बनना चाहता है, ऐसे में अमिताभ ने उनसे मजाकिया अंदाज में उससे फिर कभी न मिलने की बात कही। कंटेस्टेंट ने बताया कि उनके लिए अन्य प्रतियोगियों की तरह पहला पड़ाव 10 हजार नहीं बल्कि 80 हजार रुपए है। वो और उनका परिवार उम्मीद कर रहे हैं कि वो एक अच्छे इनकम टैक्स ऑफिसर बनें। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में एक कोचिंग भी देख लिया है जिसकी फीस 80 हजार रुपए है।

ऐसे में उनकी बात सुन अमिताभ ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि वो ऑफिसर बनें, लेकिन भविष्य में फिर कभी उनकी मुलाकात न हो। बिग बी की इस बात को सुनकर वहां मौजूद ऑडियंस हंस पड़ी। इसी तरह एक प्रोमो में एक कंटेस्टेंट ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि हार्ट पेशेंट के लिए म्यूजिक ट्यून धक धक ना बजाएं वरना वो हॉट सीट से सीधे बेडशीट पर पहुंच जाएगा। इस बात को सुनते ही अमिताभ जोर-जोर से हंसने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार