अमिताभ बच्चन के पड़ोसी का वायरल वीडियो, शहंशाह से रखी दिल छू लेने वाली फरमाइश, हर रविवार दिखता है खास कनेक्शन
अमिताभ बच्चन के पड़ोसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहंशाह से दिल छू लेने वाली गुजारिश करते नजर आ रहे हैं। हर रविवार ‘जलसा’ के बाहर दिखने वाले खास कनेक्शन की पूरी कहानी पढ़ें।
Posts by : Jhanvi Gupta |
Updated on: Mon, 02 Feb 2026 8:47:15
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले करीब 55 वर्षों से हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। फिल्मों में लगातार सक्रिय रहने के साथ-साथ वह टीवी के सबसे लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी भी बखूबी निभा रहे हैं। 83 वर्ष की उम्र में भी उनका जोश और ऊर्जा युवाओं को प्रेरित करती है। काम के साथ-साथ बिग बी अपने प्रशंसकों के लिए भी समय निकालना नहीं भूलते। हर रविवार वह अपने मुंबई स्थित आवास ‘जलसा’ के बाहर आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। यह परंपरा सालों से जारी है और उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को अमिताभ बच्चन का पड़ोसी बताने वाला शख्स शहंशाह से एक खास गुजारिश करता नजर आ रहा है।