Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जया को अमिताभ, काजोल और नव्या ने ऐसे किया बर्थडे विश, नई वेब सीरीज में 4 नए चेहरों को मौका देंगी आलिया

गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिकल लीडर जया बच्चन आज बुधवार (9 अप्रैल) को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 7:33:58

2 News : जया को अमिताभ, काजोल और नव्या ने ऐसे किया बर्थडे विश, नई वेब सीरीज में 4 नए चेहरों को मौका देंगी आलिया

गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिकल लीडर जया बच्चन आज बुधवार (9 अप्रैल) को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जया के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए पत्नी जया के लिए बधाई देने वालों को थैंक्यू कहा है। अमिताभ ने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आभार और अनेक धन्यवाद उन सब को जिन्होंने जया को जन्म दिवस की बधाई दी है। सबको व्यक्तिगत रूप से उत्तर देना संभव नहीं हो पाएगा, इसलिए यहां लिख रहा हूं। स्नेह आभार धन्यवाद।”

अमिताभ ने अपने व्लॉग में जया को बधाई देते हुए लिखा कि यह एक खास व्यक्ति के जन्मदिन की सुबह है, इसके लिए उन्हें समझाने की जरूरत नहीं है। आज बेटर हॉफ अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके दिन को खास बनाने के लिए आधी रात पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था। एक्ट्रेस काजोल और जया की नातिन नव्या नवेली नंदा ने जया को खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है। काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा स्टोरी पर जया के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैं उस महिला के लिए हैप्पी बर्थडे कहना चाहती हूं, जो एकदम नो-नॉनसेंस महिला है। आपका भविष्य सुखद रहे।”

उल्लेखनीय है कि काजोल और जया की आपस में काफी अच्छी बनती है। उन्हें कई दफा पार्टी-समारोह या इवेंट में साथ स्पॉट किया जाता है। उनकी बोंडिंग बहुत मजबूत नजर आती है। बता दें काजोल की मां तनूजा भी बेहतरीन एक्ट्रेस थीं और वह जया की समकालीन हैं। श्वेता बच्चन की बेटी नव्या ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी नानी के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। गौरतलब है कि जया ने 70 के दशक में अपना करिअर शुरू किया था। जया ने 3 मई 1973 को अमिताभ के साथ शादी कर ली थी। उनके एक बेटा अभिषेक और बेटी श्वेता हैं।
amitabh bachchan,jaya bachchan,kajol,navya naveli nanda,jaya bachchan birthday,jaya bachchan 77 years,alia bhatt,actress alia bhatt,jigra movie,alia bhatt web series आलिया की सीरीज होगी यंग एडल्ट ड्रामा, कहानी एक शहरी भारतीय कॉलेज कैंपस में सेट रहेगी

आलिया भट्ट इन दिनों जहां एक तरफ फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं, वहीं दूसरी ओरवह अपने प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। आलिया एक नई वेब सीरीज लेकर आ रही हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो के साथ उनकी दूसरी साझेदारी होगी। इससे पहले उन्होंने पिछले साल डॉक्यू-थ्रिलर ‘पॉचर’ में स्ट्रीमर के साथ काम किया था।

सूत्रों के मुताबिक यह आने वाली सीरीज एक यंग एडल्ट ड्रामा होगी, जिसकी कहानी एक शहरी भारतीय कॉलेज कैंपस में सेट की गई है। इसे एक हाई-कॉन्सेप्ट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसमें युवावस्था के संघर्षों, प्यार, दोस्ती और आत्म-खोज के सफर को गहराई से दिखाया जाएगा। शो दो युवा जोड़ों की नजर से कहानी को आगे बढ़ाता है और इसमें लाइफ का एक टुकड़ा स्टाइल देखने को मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए चार नए चेहरे लॉन्च किए जाएंगे।

आलिया चाहती हैं कि शो पूरी तरह प्रामाणिक लगे, इसलिए उन्होंने कास्टिंग टीम को साफ कहा है कि ऐसे युवा कलाकार लिए जाएं जो असल जिंदगी में भी 20-25 साल के हों और जिनसे युवा दर्शक खुद को जोड़ पाएं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चलता है तो शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट और कास्टिंग पर काम चल रहा है। इसकी डायरेक्टर आलिया की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान हैं। बता दें आलिया की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘जिगरा’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका