न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ ने शेयर की ये फोटो, इन्होंने अथिया से किया प्यार का इजहार, अनुष्का ने कोहली को यूं किया विश

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपने बारे में अपडेट देकर फैंस को खुश कर देते हैं। उन्हें चाहने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Nov 2021 1:37:32

अमिताभ ने शेयर की ये फोटो, इन्होंने अथिया से किया प्यार का इजहार, अनुष्का ने कोहली को यूं किया विश

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपने बारे में अपडेट देकर फैंस को खुश कर देते हैं। उन्हें चाहने वाले भी उन पर जमकर प्यार बरसाते हैं। अमिताभ ने अब एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है। अमिताभ ने दिवाली के मौके पर एक फैमिली फोटो अपलोड की, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्यों को देखा जा सकता है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, ‘फैमिली प्रेज एंड सेलिब्रेट्स टूगेदर। इस पावन अवसर पर, शुभकामनाएं दीपावली मंगलमय हो।'

इस पोस्ट पर लाखों लाइक आ चुके हैं। फोटो में अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या रॉय, बेटी श्वेता, पोती आराध्या, दोहिती नव्या नवेली और दोहिता अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। सभी सोफे पर बैठकर पोज दे रहे हैं। फोटो पर नव्या ने एक दिल का इमोजी शेयर किया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने भी कमेंट सेक्शन में परिवार को हैप्पी न्यू ईयर कहकर शुभकामनाएं दीं।

लोकेश राहुल ने अथिया शेट्टी को 29वें जन्मदिन पर दी बधाई

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने शुक्रवार (5 नवंबर) को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भारतीय ओपनर लोकेश राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। राहुल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्यार का इजहार करते हुए अथिया को बर्थडे विश किया। राहुल ने अथिया के साथ फोटो शेयर कर लिखा-हैप्पी बर्थडे माई लव। इस पोस्ट के साथ राहुल ने हार्ट इमोजी भी बनाया। पहली फोटो में राहुल ने अथिया के कंधे पर हाथ रखा हुआ है।

दूसरी फोटो में दोनों जीभ चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं। अथिया ने कमेंट में दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। उल्लेखनीय है कि राहुल और अथिया के रिलेशन की काफी समय से चर्चा है। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया जा चुका है। वे साथ में तस्वीरें भी शेयर करते हैं। अथिया शुक्रवार को भारत-स्कॉटलैंड के टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्टेडियम में दिखी थीं। फैंस को अब राहुल और अथिया की शादी का इंतजार है।

अनुष्का ने कोहली के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा...

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शुक्रवार (5 नवंबर) को 33 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक भावुक पोस्ट लिखी। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर कोहली के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इस तस्वीर और जीवन जीने के आपके तरीके के लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आपकी बुनियाद ईमानदारी और लौहे जैसे मजबूत इरादों से बनी है। आपके अंदर जो साहस है वो जीवन में किसी भी संदेह को बदल देता है। मैं ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानती जिसमें आपकी तरह मुश्किल दौर से वापसी करने की क्षमता हो। आप हर प्रकार से बेहतर हो, क्योंकि आप किसी भी चीज को स्थायी नहीं रखते और निडर हैं।

मुझे पता है कि हम इस तरह से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से बात करने वाले लोग नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चिल्लाकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं और वो लोग कितने सौभाग्यशाली हैं जो कि सच में आपको जानते हैं। मेरी जिंदगी में सब कुछ शानदार और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद, ओह, और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस।' जवाब में कोहली ने लिखा, 'आप मेरी ताकत हो। आप मेरी मार्गदर्शक शक्ति हो। प्रिय हम दोनों के साथ के लिए मैं हर दिन ईश्वर का आभार प्रकट करता हूं, मैं आपसे बहुत प्रेम करता हूं।' अनुष्का और कोहली दिसंबर 2017 में एक निजी पारिवारिक समारोह में विवाह बंधन में बंधे थे। अनुष्का ने इस साल जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर