Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पोती आराध्या की परफॉर्मेंस देख खुश हुए अमिताभ, इधर-ऐश्वर्या व सास के साथ नजर आए अभिषेक

मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में 19 दिसंबर को एनुअल फंक्शन हुआ। इस इवेंट में कई सेलिब्रिटी पहुंचे। उनके बच्चों ने स्टेज पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 1:49:44

2 News : पोती आराध्या की परफॉर्मेंस देख खुश हुए अमिताभ, इधर-ऐश्वर्या व सास के साथ नजर आए अभिषेक

मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में 19 दिसंबर को एनुअल फंक्शन हुआ। इस इवेंट में कई सेलिब्रिटी पहुंचे। उनके बच्चों ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी। फंक्शन में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी आराध्या को चीयर करने पहुंचे। पोती आराध्या को परफॉर्म करते देख अमिताभ खुशी से फूले नहीं समाए। उन्होंने घर जाकर एक व्लॉग शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया।

अमिताभ ने पोस्ट में लिखा, “बच्चे, उनकी मासूमियत और मां-बाप के सामने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने की इच्छा और जब वो हजारों लोगों के सामने आपके लिए परफॉर्मेंस देते हैं तो ये मेरे लिए कितनी खुशी की बात है। तब ये सबसे रोमांचक होता है और आज का दिन मेरे लिए कुछ ऐसा ही था। एक दिन के आराम के बाद कल फिर से काम पर वापस जाना है लेकिन अभी काम खत्म नहीं हुआ है। फ्यूचर में काम करने के लिए ध्यान, सहमति और पुष्टि की जरूरत है। अब सीखने का समय खत्म हो गया है।

शायद मैं उन लोगों की संगति में रहने की कोशिश करूंगा जो कि शिल्प की मूल बातों के संपर्क में रहने के लिए मजबूर करती है। उल्लेखनीय है कि अमिताभ ने लंबे समय बाद अपने बेटे-बहू और पोती का साथ जिक्र किया है। यहां तक कि वे कौन बनेगा करोड़पति में भी इससे बच रहे थे। फंक्शन में कई अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान शाहरुख खान, गौरी खान और सुहाना ने अबराम को चीयर किया। अबराम ने आराध्या के साथ परफॉर्म किया। इसके अलावा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी अपने बच्चों और करीना, करिश्मा और सैफ अली खान भी तैमूर की परफॉर्मेंस देखने के लिए पहुंचे थे।

आराध्या के स्कूल फंक्शन के दूसरे दिन सास व पत्नी के साथ दिखे अभिषेक

फंक्शन में ऐश्वर्या लंबे समय के बाद पति अभिषेक संग नजर आईं। अब फंक्शन के दूसरे दिन के वीडियो भी सामने आ गए हैं, जहां अभिषेक अपनी सासू मां संग नजर आए। फैंस कपल को साथ देख खूब प्यार लुटा रहे हैं और सास के साथ अभिषेक के बर्ताव की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक पत्नी और सासू मां का इंतजार कर रहे हैं। फिर ऐश्वर्या मां की गाड़ी से उतरने में मदद करती हैं और तीनों साथ में आराध्या के स्कूल के अंदर जाते हैं।

इस दौरान ऐश्वर्या ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। अभिषेक ने आर्मी ग्रीन कलर की हुड और ट्राउजर पहना था। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या के बच्चन फैमिली और अभिषेक के अपनी सास के साथ नजर आने से फैंस को काफी सुकून मिला है। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि अभिषेक और ऐश्वर्या का रिश्ता सही नहीं चल रहा। कई रिपोर्टों में तो यहां तक कहा गया कि उनका तलाक हो गया। दरअसल लगातार कई घटनाएं ऐसी हुईं जिनसे इन बातों को बल मिला। हालांकि कपल ने कभी भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका