न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने इस बात के लिए मांगी फैंस से माफी, इस एक्ट्रेस ने अपने बेटे के लिए शाहरुख से मांगी मदद

फैंस से सदी के महानायक की पदवी पा चुके अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे पर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Sep 2024 7:17:09

2 News : अमिताभ ने इस बात के लिए मांगी फैंस से माफी, इस एक्ट्रेस ने अपने बेटे के लिए शाहरुख से मांगी मदद

फैंस से सदी के महानायक की पदवी पा चुके अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे पर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने चाहने वालों को हमेशा अपडेट देते रहते हैं। अब अमिताभ ने आज गुरुवार (19 सितंबर) को एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने फैंस से माफी मांगी है। दरअसल अमिताभ ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो में मराठी शब्द का गलत उच्चारण किया था, जिसकी जानकारी उनके दोस्त ने उन्हें दी।

इस पर अब अमिताभ ने माफी मांग ली है। इसके साथ ही उन्होंने सही शब्द का भी उच्चारण किया है। अमिताभ ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मैंने एक वीडियो किया था कि मैं कचरा नहीं करूंगा। उसको मैंने मराठी में कहा था जिसमें कचरा शब्द का उच्चारण गलत हो गया था। मेरे दोस्त सुदेश भोंसले ने मुझे बताया कि आपने इस शब्द का उच्चारण गलत किया है। मैं वीडियो में अपनी गलती सुधार रहा हूं। मी कचरा करणार नाही। मैं कचरा नहीं करूंगा। आपका धन्यवाद।

अमिताभ ने हाथ जोड़कर माफी मांगने वाली इमोजी भी बनाई है। फैंस को यह बात बहुत पसंद आ रही है। वे अमिताभ की विनम्रता के कायल हो गए हैं। इतनी बड़ी हस्ती के इस व्यवहार को देख हर कोई बिग बी की तारीफ कर रहा है। बता दें सुदेश एक मशहूर गायक हैं, जो कई गानों में अमिताभ को आवाज दे चुके हैं। अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म में अमिताभ ने ‘अश्वतथामा’ का किरदार निभाया था। अब वह फिल्म ‘वेट्टैयन’ में साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आएंगे।

दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव की पत्नी विजयता पंडित ने शाहरुख को लेकर किया खुलासा

मशहूर म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव ने 9 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था। हाल ही में उनकी पत्नी अभिनेत्री विजयता पंडित ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विजेयता ने लहरें को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब आदेश अस्पताल में थे...तब शाहरुख हमसे मिलने आते थे। जब आदेश अपनी अंतिम सांस ले रहे थे तब निधन से एक दिन पहले, उन्होंने शाहरुख का हाथ पकड़ा और हमारे बेटे अवितेश की ओर इशारा किया...वह कुछ नहीं कह सके लेकिन वे इशारे में कहना चाह रहे थे कि मेरे जाने के बाद तुम बेटे का ख्याल रखना। उन्होंने भी हामी भरी थी।

शाहरुख का जो नंबर हमें दिया गया था वह काम नहीं कर रहा है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि वह आदेश के अच्छे दोस्त रह चुके हैं। यही समय है शाहरुख कि हमें आपकी जरूरत है। प्लीज आइए और मेरे बेटे की मदद करिए। उसे थोड़ा साथ की जरूरत है। शाहरुख अवितेश के साथ रेड चिलीज बैनर में एक फिल्म बना सकते हैं...वह बहुत अच्छा एक्टर है।

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ जैसी शाहरुख की कई फिल्मों के लिए मेरे भाइयों जतिन-ललित ने सुपरहिट गाने दिए हैं। जब शाहरुख इंडस्ट्री में नए आए थे, तब उनकी सफलता में मेरे भाइयों का बड़ा योगदान था...अब उन्हें इन सब पर विचार करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री