न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ के संग इस गाने पर झूमीं विद्या, वीडियो वायरल, अल्लू की मूवी ‘पुष्पा 2’ का नया पोस्टर आया सामने

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज बेस्ड मनोरंजक रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के सेट पर एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 1:24:08

2 News : अमिताभ के संग इस गाने पर झूमीं विद्या, वीडियो वायरल, अल्लू की मूवी ‘पुष्पा 2’ का नया पोस्टर आया सामने

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज बेस्ड मनोरंजक रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के सेट पर एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। KBC 16 के मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शो की एक क्लिप शेयर की है। इसमें विद्या और कार्तिक आर्यन हॉट सीट पर नजर आ रहे हैं। वे दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे। फिल्म दिपावली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्लिप की शुरुआत में अमिताभ, विद्या के साथ नजर आ रहे हैं।

वे ‘सत्ते पे सत्ता’ के गाने ‘दिलबर मेरे कब तेरे मेरे दिल को...’ पर झूमते दिख रहे हैं, जो असल में अमिताभ और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था। दोनों स्टार ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं। विद्या ने ग्रे जियोमेट्रिक पैटर्न वाली काली साड़ी पहनी थी, जबकि बिग बी काले सूट में जंच रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में विद्या अपना फेमस डायलॉग कहती हैं, ‘आमी मंजुलिका’, जिसके बाद बिग बी कहते हैं, 'काफी भयंकर था...' इसे सुनकर सभी हंस पड़ते हैं।

बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'भूल भुलैया' का तीसरा पार्ट है। 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार थे। यह फिल्म मलयालम सुपरस्टार फहाद फाजिल के पिता फाजिल निर्देशित मलयालम फिल्म 'मणिचित्राथु' की हिंदी रीमेक है। कार्तिक ने 'भूल भुलैया 2' में अक्षय की जगह ली और ‘रूह बाबा’ के किरदार में उतर गए। इसमें कार्तिक ने कियारा आडवाणी के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस किया था। अब कार्तिक 'एनिमल' स्टार तृप्ति डिमरी के साथ रंग जमाएंगे।

'पुष्पा 2 : द रूल' की सिनेमाघरों में रिलीज डेट भी हुई कन्फर्म

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। आज गुरुवार (17 अक्टूबर) को इसका नया पोस्टर रिलीज हो गया। इसमें अल्लू सिग्नेचर ‘पुष्पा’ लुक में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका स्वैग दिख रहा है। अल्लू काफी गंभीर, विद्रोही और भरपूर आत्मविश्वास के साथ बैठे हैं। पोस्टर के साथ रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी शेयर की गई है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है।

सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म तय डेट यानी 6 दिसंबर को ही रिलीज होने जा रही है। पहले फैंस को इस बात का डर था कि कहीं फिल्म आगे न खिसक जाए। उल्लेखनीय है कि साल 2021 में आई 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी की इस कहानी में 'पुष्पा' के गरीब से अमीर बनने तक का सफर दिखाया गया।

इसमें अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना थीं। अब यह जोड़ी फिर से रिपीट होगी। बताया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' में गावंवालों के मसीहा को पुलिस ने जेल में डाला और फिर गोलियां बरसाईं तो ऐसे में उसे चाहने वाले पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। रश्मिका यानी ‘श्रीवल्ली’ अल्लू की पत्नी बनेंगी और उनका एक बच्चा भी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री