न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डॉन 3’ में रणवीर के साथ होंगे अमिताभ-शाहरुख, कार्तिक ने इस जगह खरीदा इतने करोड़ रुपए का प्लॉट

मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर की मूवी ‘डॉन 3’ लंबे समय से सुर्खियों में है। इसमें एक्टर रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 8:58:14

2 News : ‘डॉन 3’ में रणवीर के साथ होंगे अमिताभ-शाहरुख, कार्तिक ने इस जगह खरीदा इतने करोड़ रुपए का प्लॉट

मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर की मूवी ‘डॉन 3’ लंबे समय से सुर्खियों में है। इसमें एक्टर रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डॉन 3’ में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के कैमियो की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन तीन ‘डॉन’ को एक साथ देखना ऑडियंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ‘डॉन 3’ में एक क्रॉसओवर प्लान हो सकता है।

रिपोर्ट्स का दावा है कि फरहान ने फिल्म की शुरुआती स्टोरीलाइन पर काम करते हुए ‘लेजेंडरी पासिंग द लीगेसी’ वाला कॉन्सेप्ट भी सोचा था, जिसमें अमिताभ और शाहरुख के साथ रणवीर एक ही फ्रेम में दिखे। हालांकि अभी तक कोई इसका ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है। न तो फरहान और न ही फिल्म की टीम ने इस खबर पर मुहर लगाई है। बताया जा रहा है कि दोनों सुपरस्टार से संपर्क साधा गया है। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब अमिताभ, शाहरुख और रणवीर तीनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

बता दें ‘डॉन 3’ रणवीर के करिअर के लिए भी एक खास फिल्म होने वाली है। ऐसी भी खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म से वापसी कर सकती हैं। वैसे इस खबर को लेकर भी किसी का बयान खुलकर सामने नहीं आया है। ‘डॉन 3’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में कृति सेनन हैं। कियारा आडवाणी के बाहर होने के बाद फरहान के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मुख्य भूमिका के लिए कृति की पुष्टि की।

‘डॉन 3’ अभी प्री-प्रोडक्शन चरण में है, जिसकी शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित ‘डॉन 3’ के निर्माण समय के आधार पर साल 2027 में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि साल 1978 में आई डायरेक्टर चंद्रा बारोट की फिल्म ‘डॉन’ में अमिताभ थे। इसके बाद फरहान की साल 2006 में रिलीज हुई ‘डॉन’ और साल 2011 में आई ‘डॉन 2’ में शाहरुख थे।

amitabh bachchan,shahrukh khan,ranveer singh,don 3,don 3 movie,farhan akhtar,don,don 2,kartik aaryan,kartik aaryan plot,kartik alibaug

कार्तिक आर्यन ने कहा, मुंबई के करीब मैं घर बनाने की प्लानिंग कर बना रहा हूं

एक्टर कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘भूल भुलैया 3’ थी। यह फिल्म सुपरहिट रही और तब से ही लोगों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। बहरहाल कार्तिक ने अलीबाग में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। ऐसे में वो अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के पड़ोसी बन गए हैं। कार्तिक का यह करोड़ों का प्लॉट 2000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। कार्तिक ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक कार्तिक ने कहा कि अलीबाग आज इनवेस्टमेंट करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बन गया है। मुंबई के करीब मैं वहां अपना घर बनाने की प्लानिंग कर बना रहा हूं। यह पहली बार है जब मैंने जमीन में इनवेस्टमेंट किया है और मुझे अभिनंदन लोढ़ा हाउस पर पूरा भरोसा है। मुझे यहां पर इनवेस्ट करके बहुत खुशी हो रही है। बता दें साल 2024 में अमिताभ ने अलीबाग में 10 करोड़ रुपए में 10000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी।

इसके बाद कृति ने अलीबाग में 2000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था। वहां शाहरुख खान का पहले से ही एक घर है। ऐसा लग रहा है कि अलीबाग सेलेब्स के हॉलिडे होम के लिए एक नया ठिकाना बनने जा रहा है। मुंबई के नजदीक अलीबाग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहां हाल के वर्षों में टूरिज्म काफी बढ़ा और महंगे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स आए हैं। कार्तिक ने साल 2024 में मुंबई में एक अपार्टमेंट किराये पर लिया था, जिसके लिए वे हर महीने 4.5 लाख रुपए देते हैं। इसके अलावा उन्होंने और भी कई प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब