न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC के 1000वें एपिसोड में इमोशनल हुए Big B, अजय ने बदला ‘मेडे’ का नाम, दिशा की बहन खुशबू...

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जादू 79 साल की उम्र में भी खूब चल रहा है। वे बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी चमक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 5:58:48

KBC के 1000वें एपिसोड में इमोशनल हुए Big B, अजय ने बदला ‘मेडे’ का नाम, दिशा की बहन खुशबू...

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जादू 79 साल की उम्र में भी खूब चल रहा है। वे बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। अमिताभ फिलहाल सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो 1000 एपिसोड पूरे करने जा रहा है। इसके हजारवें एपिसोड में बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचेंगे। श्वेता ने उनसे केबीसी के सफर को लेकर सवाल किया जिसके बाद अमिताभ इमोशनल हो गए।

इस एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें श्वेता पूछती हैं कि ये आपका हजारवां एपिसोड है आपको कैसा लग रहा है इस पर अमिताभ कहते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया ही बदल गई है। इसके बाद शो के पहले एपिसोड से लेकर एक मिनट की शानदार रील दिखाई जाती हैं जिसमें शो में एक करोड़, पांच करोड़ और सात करोड़ रुपए जीतने वाले प्रतियोगियों को दिखाया जाता है। इसके बाद एक बार फिर अमिताभ की एंट्री होती है और वे काफी इमोशनल नजर आते हैं और कहते हैं "चलिए खेल को आगे बढ़ाते हैं क्योंकि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है।"

अजय देवगन ने खुद के साथ शेयर किए अमिताभ व रकुलप्रीत के पोस्टर

अभिनेता अजय देवगन ने सोमवार को कहा कि उनके डायरेक्शन में बन रही फिल्म का नाम अब ‘रनवे34’ होगा। इसमें अजय के साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे। पहले इस फिल्म का नाम ‘मेडे’ रखा गया था। अजय ने ट्विटर पर कई पोस्टर शेयर कर फिल्म का नया नाम बताया। अजय ने ट्वीट में लिखा, “मेडे अब रनवे 34 हो गई है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो मेरे लिए खास है। रनवे ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी, जैसा वादा किया गया है।”

अजय ने अपने पोस्टर पर लिखा-'बंद आंखों से उड़ान भरते हुए', अमिताभ के पोस्टर पर लिखा-'टर्बुलेंस से जूझते हुए' और रकुलप्रीत के पोस्टर पर लिखा-'ब्रेस फॉर इम्पैक्ट।' अजय इससे पहले 2018 में ‘यू मी और हम” तथा 2016 में ‘शिवाय’ फिल्म का भी निर्देशन कर चुके हैं। टीम ने पिछले साल दिसंबर में शूटिंग शुरू की थी। फिल्म में अजय पायलट की भूमिका में और रकुलप्रीत उनकी सह पायलट होंगी। निर्माताओं ने अमिताभ के किरदार के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इस फिल्म में अंगिरा धर, कैरी मिनाटी, आकांक्षा सिंह और बोमन ईरानी भी हैं।

amitabh bachchan,ajay devgn,disha patani,mayday,khushboo patani,bollywood news in hindi

दिशा पटानी ने बहन खुशबू को बर्थडे विश करते हुए लिखा...

एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी बहन खुशबू का एक वीडियो शेयर किया। इसमें खुशबू दुनिया की परवाह किए बिना बेधड़क नाचती हुई नजर आ रही हैं। दिशा ने लिखा-हैप्पी बर्थडे बहन, काश मैं तुम्हारी तरह नाच पाती। खुशबू भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट होने के साथ-साथ दिशा की बेहद खास भी हैं। आए दिन दिशा की इंस्टाग्राम वॉल पर अपनी बहन के साथ मस्ती और वर्कआउट करते हुए तस्वीरें नजर आती रहती हैं। खुशबू के पास एक ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज है, जिसमें वे तस्वीरें और वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं। दिशा ने भी खुशबू की फौज ट्रेनिंग के दिनों में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थीं। खुशबू फिटनेस वीडियो से लोगों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो